Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

सिसोदिया की गिरफ्तारी पर भड़के केजरीवाल

Delhi Liquor Scam Case

Delhi Liquor Scam: दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को रविवार देर रात 8 घंटे की मैराथन पूछताछ के बाद सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया। इसको लेकर पार्टी देशभर में बीजेपी के खिलाफ व्यापक विरोध प्रदर्शन कर रही है। सीबीआई सूत्रों की मानें तो बवाल को देखते हुए सीबीआई सिसोदिया की पेशी वीसी के जरिए करवा सकती है। पेशी सोमवार दोपहर 2 बजे राउज एवेन्यू कोर्ट में होनी है। इसको लेकर दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए है।

केजरीवाल बोले- अधिकारी थे गिरफ्तारी के खिलाफ

Kullu Dussehra 2026 Celebration

इन सबके बीच दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने सिसोदिया को लेकर बड़ा बयान दिया है। सीएम केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए कहा कि मुझे बताया गया है कि ज्यादातर सीबीआई अधिकारी मनीष की गिरफ्तारी के खिलाफ थे, वे सभी उनका बहुत सम्मान करते हैं और उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं है। लेकिन उन्हें गिरफ्तार करने का राजनीतिक दबाव इतना अधिक था कि उन्हें अपने राजनीतिक आकाओं की बात माननी पड़ी।

अखिलेश यादव ने की निंदा

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी मनीष सिसोदिया के समर्थन में उतर आए हैं। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि दिल्ली में शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लाने वाले मनीष सिसोदिया जी को गिरफ्तार करके भाजपा ने साबित कर दिया है कि भाजपा शिक्षा ही नहीं बल्कि दिल्ली के बच्चों के भविष्य के खिलाफ भी है। दिल्ली की जनता इसका जवाब अगले लोकसभा चुनाव में भाजपा को सातों सीटें हराकर देगी।

संजय राउत बोले- क्या बीजेपी में संत हैं?

संजय राउत ने कहा कि सिसोदिया के खिलाफ कार्रवाई दिखाती है कि केंद्र सरकार विपक्ष को चुप कराने की कोशिश कर रही है, हम उनके साथ खड़े रहेंगे। चाहे वह महाराष्ट्र हो, झारखंड हो, दिल्ली हो, केंद्र विपक्षी नेताओं को जेल भेजने के लिए ईडी और सीबीआई का दुरुपयोग कर रहा है। सिसोदिया हों, नवाब मलिक हों, अनिल देशमुख हों और मैं सभी को सरेंडर करने के लिए मजबूर कर रहा है। क्या बीजेपी में संत हैं?

सीबीआई का दावा- नीति से शराब डीलरों को हुआ फायदा

सिसोदिया पर आरोप था कि उनकी नई शराब नीति से डीलरों को बड़ा फायदा हुआ। सीबीआई के अनुसार यह भी आरोप है कि आबकारी नीति में बदलाव, लाइसेंसधारकों को अनुचित लाभ देना, लाइसेंस शुल्क में छूट अनुमोदन के बिना एल-1 लाइसेंस का विस्तार समेत कई अनियमितताएं की गईं।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now