साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

पीएम मोदी ने खास अंदाज में दी येदियुरप्पा को बधाई

Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

[ad_1]

Yediyurappa Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा को खास अंदाज में उनके जन्मदिन की बधाई दी है। बता दें कि येदियुरप्पा का आज 80वां जन्मदिन है। पीएम मोदी एक कार्यक्रम को लेकर आज कर्नाटक में थे। कार्यक्रम में येदियुरप्पा भी शामिल थे। इस दौरान पीएम मोदी ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों से पूर्व मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई देने के लिए अपने मोबाइल फोन की फ्लैशलाइट चालू करने को कहा।

पीएम मोदी ने कहा कि आज का दिन एक और कारण से विशेष है। आज कर्नाटक के लोकप्रिय नेता बीएस येदियुरप्पा का जन्मदिन है। मैं उनके लंबे जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं। उन्होंने अपना जीवन गरीबों और किसानों के कल्याण के लिए समर्पित कर दिया। पिछले सप्ताह कर्नाटक विधानसभा में उनका भाषण लोगों के लिए प्रेरणा था।

ANI 20230227074459

प्रधानमंत्री मोदी ने शिवमोग्गा एयरपोर्ट का किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री मोदी ने येदियुरप्पा के लिए कहा कि सफलता की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करने के बाद भी वे विनम्र और जमीन से जुड़े रहे, ऐसे ही हर किसी को करना चाहिए। पीएम मोदी ने कहा कि बीएस येदियुरप्पा के जीवन के साथ-साथ विधानसभा में उनके भाषण ने हमेशा मुझे और अन्य लोगों को प्रेरित किया है। वह आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे। बता दें कि कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने शिवमोग्गा एयरपोर्ट का भी उद्घाटन किया।

एयरपोर्ट के उद्घाटन के बाद पीएम मोदी ने कहा कि आज शिवमोग्गा को अपना हवाई अड्डा मिल गया है। इस एयरपोर्ट की लंबे समय से मांग चली आ रही थी और अब इसे पूरा कर दिया गया है। हवाई अड्डा भव्य और सुंदर है। यह कर्नाटक की परंपरा और आधुनिक तकनीक के एक अद्वितीय मिश्रण का प्रतिनिधित्व करता है। उन्होंने कहा कि हवाईअड्डा उन्हें अपने सपनों को साकार करने के लिए भी प्रेरित करेगा।

बेलगावी में पीएम मोदी करेंगे 11KM लंबा रोड शो

बता दें कि पीएम मोदी आज बेलगावी में रोड शो करेंगे। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक आलोक कुमार ने रोड शो से पहले सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा के लिए चन्नम्मा सर्कल का दौरा किया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के रोड शो के लिए पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की गई है। रोड शो के रूट पर पर्याप्त पुलिस की तैनाती की गई है।

उन्होंने बताया कि पीएम मोदी की सुरक्षा के लिए 6 एसपी, 11 एएसपी, 28 डीएसपी, 60 इंस्पेक्टर, 22 केएसआरपी दस्ते और कुल 3,000 पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। पीएम मोदी का रोड शो करीब 11 किलोमीटर का होगा। बता दें कि पीएम मोदी कर्नाटक के शिवमोग्गा और बेलगावी जिलों में 2,500 करोड़ रुपये की जलापूर्ति परियोजनाओं का भी उद्घाटन करेंगे।

[ad_2]

Source link

Join WhatsApp

Join Now