Prajasatta Side Scroll Menu

पुलवामा में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर

Encounter 1

आसिफ सुहाफ, श्रीनगर: दक्षिण कश्मीर में पुलवामा में मंगलवार तड़के सुरक्षाबलों के संयुक्त दल के साथ जारी मुठभेड़ में एक आतंकवादी को मार गिराया गया। घटना पदगामपोरा अवंतीपोरा इलाके की है। यहां दो और आतंकियों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल, सुरक्षाबलों का ऑपरेशन जारी है।

जानकारी के मुताबिक, आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान सेना के दो जवान घायल हो गए। दोनों घायल जवानों को श्रीनगर के 92 बेस आर्मी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने कहा कि मारे गए आतंकवादी का शव अभी तक बरामद नहीं किया जा सका है।

कश्मीर जोन के पुलिस ने दी ये जानकारी

ट्विटर पर कश्मीर ज़ोन पुलिस ने कहा, “पुलवामा जिले के पदगामपोरा अवंतीपोरा में मुठभेड़ शुरू हो गई है। पुलिस और सुरक्षा बल काम पर हैं।”

इसे भी पढ़ें:  सत्यपाल मलिक का PM मोदी पर हमला: घंटों तक मन की बात करने वाले PM मणिपुर पर मात्र 36 सेकंड बोले

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने आतंकवादियों के खिलाफ अभियान के बारे में अपडेट करते हुए कहा, “मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। हालांकि, उसका शव अभी तक बरामद नहीं किया जा सका है।”

दो दिन पहले कश्मीरी पंडित की हुई थी हत्या

बता दें कि आज सुबह हुई मुठभेड़ के दो दिन पहले आतंकवादियों ने पुलवामा जिले में बैंक एटीएम गार्ड 40 साल के कश्मीरी पंडित की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस साल कश्मीर में अल्पसंख्यक समुदाय के किसी सदस्य पर यह पहला हमला था।

इसे भी पढ़ें:  MP New CM Mohan Yadav: मध्यप्रदेश में खत्म हुआ शिवराज का राज… मोहन यादव को मिली कमान

पिछले साल, आतंकवादियों ने नागरिकों पर लगभग 30 हमले किए, जिसमें तीन कश्मीरी पंडित, राजस्थान के एक बैंक प्रबंधक, जम्मू की एक महिला शिक्षक और आठ गैर-स्थानीय श्रमिकों सहित 18 लोग मारे गए।

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren breaking news today India government news India politics news latest news India national headlines top news India

Join WhatsApp

Join Now