Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Meghalaya Exit Polls: मेघालय में हंग असेंबली की भविष्यवाणी पर CM संगमा का बड़ा बयान, बोले- सभी विकल्प रखेंगे

Exit Polls

Meghalaya Exit Polls: मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने एग्जिट पोल में हंग असेंबली (त्रिशंकु विधानसभा) की भविष्यवाणी के बाद बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि नतीजों के बाद गठबंधन बनाने की संभावना है। राज्य सरकार सभी विकल्प खुली रखेगी। बता दें कि कई मीडिया हाउस की ओर से एग्जिट पोल में त्रिशंकु विधानसभा की संभावना जताई गई है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

एग्जिट पोल (Meghalaya Exit Polls) में बताया गया है कि पूर्वोत्तर के मेघालय में त्रिशंकु विधानसभा होगी। इनमें मुख्यमंत्री संगमा की नेशनल पीपुल्स पार्टी (NPP) सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभर रही है। इस एग्जिट पोल की भविष्यवाणी के बाद कोनराड संगमा ने कहा कि वह स्थिर सरकार बनाने के लिए सभी विकल्प रखेंगे। उन्होंने कहा कि हम यह देखकर खुश हैं कि रुझान सही है क्योंकि हमें पिछली बार की तुलना में अधिक सीटें मिलने की उम्मीद थी।”

और पढ़िए –

संगमा बोले- राज्य के सर्वोत्तम हित को ध्यान में रखेंगे

संगमा ने कहा कि एक स्थिर सरकार बनाने के लिए राज्य के सर्वोत्तम हित को ध्यान में रखते हुए निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब स्थिर सरकार बनाने की बात आएगी तो हम राज्य के सर्वोत्तम हित को ध्यान में रखते हुए आगे बढ़ेंगे।

बता दें कि एग्जिट पोल में कहा गया है कि नागालैंड में NDPP-BJP गठबंधन सत्ता बरकरार रखेगा, जबकि बीजेपी को त्रिपुरा में अपने प्रतिद्वंद्वियों पर स्पष्ट बढ़त हासिल है। वहीं मेघालय में त्रिशंकु विधानसभा की संभावना जताई गई है।

इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया का एग्जिट पोल

60 सदस्यीय नागालैंड विधानसभा के लिए इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल ने भविष्यवाणी की थी कि एनडीपीपी-बीजेपी गठबंधन को 38 से 48 सीटें मिलेंगी। एग्जिट पोल में कहा गया कि कांग्रेस के 1-2 सीटें जीतने की संभावना है, NPF 3-8 सीटें जीत सकती है और अन्य दलों को 5-15 सीटें मिल सकती हैं।

ज़ी-मैट्रिज़ एग्जिट पोल

जी-मैट्रिज एग्जिट पोल के मुताबिक, नागालैंड में NDPP-BJP गठबंधन को 35-43 सीटें मिल सकती हैं। ETG-टाइम्स नाउ पोल ने NDPP को 27-33 सीटें, BJP को 12-16 सीटें और NPF को 4-8 सीटें दी थीं।

और पढ़िए –

मेघालय के लिए एग्जिट पोल

60 सदस्यीय मेघालय विधानसभा में, Zee-Matrize एग्जिट पोल ने अनुमान लगाया कि NPP को 21-26 सीटें, तृणमूल कांग्रेस को 8-13 सीटें, भाजपा को 6-11 सीटें और कांग्रेस को 3-6 सीटें मिलेंगी।

इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल ने मेघालय में NPP को 18-24 सीटें, कांग्रेस (6-12), BJP (4-8), UDP (8-12 सीटें) और TMC (5-9) सीटों की भविष्यवाणी की।

टाइम्स नाउ ईटीजी एग्जिट पोल ने भविष्यवाणी की थी कि NPP को 18-26 सीटें, TMC को 8-14 सीटें, UDP को 8-14 सीटें और BJP को 3-6 सीटें मिलेंगी। बता दें कि तीनों राज्य के नतीजे दो मार्च को होगी।

और पढ़िए –  

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now