Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

ब्रिटेन में नए लुक में दिखे राहुल गांधी

Rahul Gandhi New Look

Rahul Gandhi New Look: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ब्रिटेन में नए लुक में नजर आए हैं। कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में लेक्चर देने बुधवार को ब्रिटेन पहुंचे राहुल गांधी अलग अंदाज में दिखे। कपड़े से लेकर उनका लुक सबकुछ बदला था। पिछले तीन महीने से टीशर्ट और जींस में दिखने वाले राहुल सूट में दिखे।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान बढ़ी हुई उनकी दाढ़ी भी गायब दिखी। राहुल गांधी का नया लुक दाढ़ी वाला ही है लेकिन उन्होंने दाढ़ी को ट्रिम कर दिया है। बताया जा रहा है कि राहुल गांधी कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में विजिटिंग फेलो के तौर पर ‘Learning to listen in the 21st century’ विषय पर लेक्चर देने पहुंचे थे। जानकारी के मुताबिक, राहुल गांधी 5 मार्च को पश्चिम लंदन में प्रवासी भारतीयों को भी संबोधित करेंगे।

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान चर्चा में रही थी राहुल गांधी की दाढ़ी

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान उनकी बढ़ी दाढ़ी चर्चा में रही थी। यात्रा के खत्म होने के बाद सोशल मीडिया पर ये चर्चा का विषय बन गया था कि आखिर राहुल गांधी अपनी दाढ़ी कब कटाएंगे।

बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा 7 सितंबर 2022 को कन्याकुमारी से शुरू हुई थी। 12 राज्यों से होते हुए श्रीनगर में भारत जोड़ो यात्रा का समापन हुआ था। साढ़े चार महीने के दौरान राहुल गांधी और अन्य लोगों ने करीब 4,000 किलोमीटर की दूरी तय की थी।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now