Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Nagaland Election Result 2023 Live Updates: नागालैंड में NDPP-BJP सरकार!

Nagaland Election Result 2023

Nagaland Election Result 2023 Live Updates: नागालैंड विधानसभा चुनाव के नतीजे आज घोषित किए जाएंगे। सुबह 8 बजे से 59 विधानसभा सीटों पर वोटों की गिनती शुरू हो गई है। नागालैंड में सोमवार (27 फरवरी) को मतदान हुआ था। सत्तारूढ़ नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (NDPP) बीजेपी के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ा है।वहीं, विपक्षी कांग्रेस ने 23 और नागा पीपुल्स फ्रंट ने 22 सीटों पर चुनाव लड़ा है।

Nagaland Election Result 2023 Live Updates…

  • नागालैंड के डिप्टी सीएम यानथुंगो पैटन ने कहा कि हमारा गठबंधन एनडीपीपी और बीजेपी काफी आगे हैं। हमें अपने सीएम नेफ्यू रियो के नेतृत्व में सरकार बनाने के लिए प्रचंड बहुमत मिलने जा रहा है। इस बार हम पिछले चुनाव परिणामों की तुलना में सीटों में वृद्धि की उम्मीद कर रहे हैं।
  • मौजूदा मुख्यमंत्री और NDPP उम्मीदवार नेफ्यू रियो शुरुआती रुझानों में उत्तरी अंगामी-द्वितीय विधानसभा क्षेत्र से आगे चल रहे हैं।
  • नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी 11 सीटों पर आगे चल रही है, बीजेपी ने एक सीट जीती है और 3 सीटों पर आगे चल रही है। जनता दल (यूनाइटेड) और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) एक-एक सीट पर आगे चल रही है। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी 2-2 सीट से आगे चल रही है।
  • नागालैंड में NDPP-BJP गठबंधन एकतरफा जीत की तरफ बढ़ती दिख रही है। 60 में से 26 सीटों पर सत्तारूढ़ गठबंधन जीत की ओर से बढ़ती दिख रही है।
  • नागालैंड में वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से जारी है। राजधानी कोहिमा में उपायुक्त कार्यालय में बनाए गए मतगणना केंद्र के बाहर प्रत्याशियों के समर्थकों की भीड़ देखी गई।
  • नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो लगातार दूसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया है कि NDPP-BJP गठबंधन भारी जनादेश के साथ सत्ता में वापसी करेगा।
इसे भी पढ़ें:  NCERT Textbook Controversy: कक्षा 8 की किताब में ‘न्यायिक भ्रष्टाचार’ पर बवाल! सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद NCERT ने मांगी माफी

वोटों की गिनती को लेकर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत

वोटों की गिनती को लेकर मतगणना केंद्रों पर भारी सुरक्षा बंदोबस्त किया गया है। कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना की प्रक्रिया सुबह आठ बजे शुरू होगी। दोपहर बाद नागालैंड में किसकी सरकार बनेगी, ये स्थिति साफ हो जाएगी। एग्जिट पोल में राज्य में भाजपा+एनडीपीपी को 38 से 48 सीटें मिलने की संभावना है।

एग्जिट पोल के अनुमान के मुताबिक कांग्रेस एक से दो सीटें जीत सकती है, जबकि एनपीएफ तीन से आठ सीटों पर जीत दर्ज कर सकती है। वहीं, एनसीपी, एलजेपी, आरपीआई (ए) और एनपीपी को पांच से 15 सीटें मिलने की संभावना है।

इसे भी पढ़ें:  'मेरी एकेडमी पर हो गया अवैध कब्जा'...कहते हुए रो पड़ीं उड़नपरी पीटी ऊषा

Aaj Ki Khabren breaking news today India government news India politics news latest news India national headlines top news India

Join WhatsApp

Join Now