Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

सोलन: शास्त्री व भाषा अध्यापक की बैच बाइज़ भर्ती के लिए 04 मार्च को काउंसलिंग

HP Job Alert Hamirpur News: सोलन में 180 पदों के कैंपस इंटरव्यू 06 जून को ज़िला रोज़गार कार्यालय में होंगे आयोजित

सोलन|
उप निदेशक शिक्षा (प्रारम्भिक) सोलन ने जानकारी देते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा उप निदेशक शिक्षा (प्रारम्भिक) सोलन के माध्यम से कार्यालाय में शास्त्री/प्राच्य अध्यापक (ओ.टी) बैकलोग के 02 पदों व भाषा अध्यापक (एल.टी) बैकलोग के 03 पदों के लिए बैच बाइज़ भर्ती अनुबंध आधार पर की जा रही है।

उन्होंने कहा कि पदों के लिए काउंसलिंग 04 मार्च, 2023 को प्रातः 10ः30 बजे उप निदेशक शिक्षा (प्रारम्भिक) सोलन के कार्यालय में आयोजित होगी। उन्होंने कहा कि शास्त्री/प्राच्य अध्यापक (ओ.टी) बैकलोग में 2008 बैच के अन्य पिछड़ा वर्ग (बीपीएल) के लिए 01 पद तथा डब्ल्यूएफएफ वर्ग के अप टू डेट बैच के लिए 01 पद और भाषा अध्यापक (एल.टी) बैकलोग में 2008 बैच के अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 02 पद तथा एसटी के 2008 बैच के लिए 01 पद पर भर्ती की जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  चौधरी राम कुमार बोले- अपनी हार देख बौखला गए हैं दूंन के विधायक, कर रहे हैं बेतुकी बयान बाजी

उन्होंने कहा कि सभी पात्र अभ्यार्थी सभी मूल दस्तावेजों व सभी दस्तावेजों की एक सत्यापित प्रति सहित निर्धारित स्थान, तिथि व समय पर काउंसलिंग के लिए उपस्थित होना सुनिश्चित करें। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष नम्बर 01792-230440 पर सम्पर्क कर सकते है।

Solan Himachal news Solan HP update Solan latest update Solan local news Solan News Solan News today Solan samachar

Join WhatsApp

Join Now