Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

इंडिया के पास इतिहास रचने का मौका, करना होगा ये काम

IND Vs AUS WTC Final Rohit Sharma Shardul Thakur

IND vs AUS 3rd Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इंदौर में खेले जा रहा तीसरे टेस्ट मैच फिलहाल रोमांचक मोड़ पर खड़ा है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। मेहमान टीम को जीत के लिए मात्र 76 रन बनाने हैं ऐसे में सभी को लग रहा है कि भारत का जीतना असंभव है। लेकिन ऐसा नहीं है भारतीय टीम अभी भी मैच को जीत सकती है क्योंकि इससे पहले भी टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में ऐसा हो चुका है जब टीम 85 रन के टॉर्गेट को भी हासिल नहीं कर सकी हो।

140 साल पहले बना था रिकॉर्ड, भारत के पास तोड़ने का सुनहरा मौका

Kullu Dussehra 2026 Celebration

दरअसल टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे छोटे टार्गेट के बाद भी जीत का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलियाई टीम के पास है जिसने 1882 में इंग्लैंड के खिलाफ 85 रनों के टार्गेट को भी डिफेंड कर लिया था और सात रन से ये मैच जीत लिया था। इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम केवल 63 रनों पर सिमट गई थी। इसके जवाब में इंग्लैंड टीम में 101 रनों पर ढेर हो गई थी जिसके बाद फीर ऑस्ट्रेलिया तीसरी पारी में 122 रन ही बना सकी थी और इंग्लैंड टीम के सामने केवल 85 रनों का ही लक्ष्य था। जिसे वह हासिल नहीं कर सकी। ऐसे में भारत अगर 76 रन को डिफेंड कर लेती है तो इतिहास रच देगी।

मैच का लेखा-जोखा

मैच की बात करें तो इसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 109 रन बनाए जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम 88 रनों की बढ़त लेकर पहली पारी में 197 रन बनाए। वहीं इसके बाद भारतीय टीम दूसरी पारी में 163 रनों पर ऑलआउट हो गई और अब ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 76 रन चाहिए।

भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (c), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, श्रीकर भरत (w), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज

ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): उस्मान ख्वाजा, ट्रैविस हेड, मारनस लाबुस्चगने, स्टीवन स्मिथ (c), पीटर हैंड्सकॉम्ब, कैमरन ग्रीन, एलेक्स केरी (w), मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, टॉड मर्फी, मैथ्यू कुह्नमैन

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now