Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

चंडीगढ मनाली नेशनल हाईवे पर जबली के पास सडक पर पलटी टूरिस्ट बस , एक की मौके पर मौत, 36 घायल

चंडीगढ मनाली नेशनल हाईवे पर जबली के पास सडक पर पलटी टूरिस्ट बस , एक की मौके पर मौत, 36 घायल

सुभाष कुमार गौतम/घुमारवीं
बिलासपुर जिला मुख्यालय के पास जबली के समीप कुनाला में एनएच मनाली चंडीगढ पर शुक्रवार सुबह हरियाणा से मनाली जा रही एक टूरिस्ट बस एचआर 38एबी 0007 सडक पर अचानक पलट गई। जिसमें सवार 36 यात्री घायल हो गए हैं ।

इस दौरान एक युवती की मौके पर मौत हो गई है। सभी घायलों को उपचार के लिए बिलासपुर क्षेत्रीय भर्ती करवाया गया है। इनमें एक यात्री की गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रैफर किया गया है।
वहीं, सडक दुर्घटना का पता चलते ही जिला प्रशासन एवं पुलिस हरकत में आ गई और तुरंत राहत व बचाव कार्यो में जुट गई।

इसे भी पढ़ें:  नड्डा का काफिला रोकने वाले पुलिस जवानों के परिजनों के खिलाफ FIR दर्ज, SP बिलासपुर DGP को सौंपेंगे रिपोर्ट

मुख्यमंत्री ने बस हादसे पर शोक व्यक्त किया

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बिलासपुर जिला के कुनाला में आज हुए निजी बस हादसे पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। इस दुर्घटना में एक युवती की मृत्यु हुई है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को घायलों के समुचित उपचार एवं प्रभावितों को तुरंत राहत प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दुर्घटना में मृतक युवती के परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की है।

Aaj Ki KhabrenBilaspur district newsBilaspur Himachal updateBilaspur HP newsbilaspur latest newsBilaspur Newsbilaspur news todayBilaspur samachar

Join WhatsApp

Join Now