Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Bilaspur News: बिलासपुर में अवैध मसाज सेंटर पर ड्रग्स विभाग का छापा, भारी मात्रा में मिले दवाइयां और पेन किलर इंजेक्शन

Bilaspur News: बिलासपुर में अवैध मसाज सेंटर पर ड्रग्स विभाग का छापा, भारी मात्रा में मिले दवाइयां और पेन किलर इंजेक्शन

Bilaspur News: हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर शहर में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब ड्रग्स विभाग ने एक अवैध मसाज सेंटर पर छापेमारी की। यह कार्रवाई शहर के कोसरियां वार्ड में की गई, जहां लंबे समय से बिना अनुमति के मसाज सेंटर चलाया जा रहा था। जांच में सामने आया कि सेंटर के पास न तो कोई वैध दस्तावेज थे और न ही ड्रग्स लाइसेंस या मान्यता।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक ड्रग्स विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि यहां संदिग्ध गतिविधियां हो रही हैं। सूचना के आधार पर टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। अंदर का नजारा देखकर अधिकारी भी चौंक गए। मसाज के नाम पर यहां लोगों को दवाइयां और इंजेक्शन लगाए जा रहे थे। हैरानी की बात यह रही कि यह काम एक ऐसे व्यक्ति द्वारा किया जा रहा था, जिसके पास न तो कोई मेडिकल डिग्री थी और न ही दवाइयां देने का लाइसेंस।

इसे भी पढ़ें:  बिलासपुर: एसआईयू टीम की बड़ी कामयाबी, कार सवार 2 युवकों से 140 ग्राम चिट्टा बरामद

जांच के दौरान टीम ने मसाज सेंटर से पेन किलर के पांच इंजेक्शन बरामद किए। इसके अलावा पेन किलर, कैल्शियम टैबलेट और जेल समेत कुल 22 तरह की दवाइयां भी मिलीं। इन सभी दवाइयों को मौके पर ही जब्त कर लिया गया। अधिकारियों के अनुसार, बिना योग्यता के दवाइयां और इंजेक्शन देना लोगों की सेहत के लिए गंभीर खतरा हो सकता था।

ड्रग्स इंस्पेक्टर अंजना देवी ने बताया कि यह मसाज सेंटर काफी समय से अवैध रूप से चल रहा था। ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक एक्ट के तहत मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बरामद दवाइयों को कोर्ट में पेश किया जाएगा और यह भी जांच की जा रही है कि इन दवाइयों की सप्लाई कहां से हो रही थी। पूरे मामले की जांच जारी है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  BREAKING: बिलासपुर में बारातियों से भरी बस पलटी, कई घायल
Aaj Ki Khabren Bilaspur district news Bilaspur Himachal update Bilaspur HP news bilaspur latest news Bilaspur News bilaspur news today Bilaspur samachar

Join WhatsApp

Join Now