Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

घुमारवीं: कम उम्र में जज बने विकास ठाकुर का अपने स्कूल पहुंचने हुआ भव्य स्वागत, प्रबंधन हुआ गदगद..

घुमारवीं: कम उम्र में जज बने विकास ठाकुर का में अपने स्कूल पहुंचने हुआ भव्य स्वागत, प्रबंधन हुआ गदगद..

सुभाष कुमार गौतम/घुमारवीं
मिनर्वा सीनियर सेकेंडरी स्कूल घुमारवीं के छात्र विकास ठाकुर सिविल जज बनकर सेवाएं देंगे। 23 साल की सबसे कम आयु में मध्य प्रदेश न्यायिक सेवा परीक्षा पास करने के बाद विकास ठाकुर पहली बार मिनर्वा स्कूल में पहुंचे थे। मेधावी छात्र की इस उपलब्धि से गदगद शुक्रवार को स्कूल प्रबंधन ने सम्मान समारोह का आयोजन किया। समारोह में नवनियुक्त सिविल जज विकास ठाकुर, उनके माता-पिता व भाई को शॉल, टोपी व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

बिलासपुर जिला के कल्लर निवासी विकास ठाकुर ने मिनर्वा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 9वीं से 12वीं कक्षा तक की पढ़ाई की है। विकास ठाकुर मिनर्वा स्कूल से साल 2016 के पास आउट हैं। विकास ठाकुर ने मध्य प्रदेश न्यायिक सेवा परीक्षा पास की है, उन्होंने यह परीक्षा साल 2021 में दी थी। 23 वर्षीय विकास ठाकुर इस परीक्षा को पास करने वाले सबसे कम उम्र के प्रतिभागी बने है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

विकास ठाकुर ने 12वीं कक्षा तक की पढ़ाई मिनर्वा सीनियर सेकेंडरी स्कूल से उत्तीर्ण की है तथा यह छात्र मिनर्वा स्कूल के होस्टल में ही रहता था। उन्होंने बीएलएलबी आनर्स की पढ़ाई यूआइएलस पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ से की तथा एलएलएम की पढ़ाई भी पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ से की।

गौरतलब है कि विकास ठाकुर ने वर्ष 2021 में पंजाब यूनिवर्सिटी में एलएलएम एंट्रेस टेस्ट में देश में पहला स्थान हासिल किया था तथा इसी वर्ष एआइएलइटी टेस्ट में 13वां स्थान हासिल किया था। वहीं अब एमपी न्यायिक सेवा परीक्षा पास कर विकास ठाकुर बतौर सिविल जज के रूप में अपनी सेवाएं देंगे। इस मौके पर विकास ठाकुर के पिता नंदलाल ठाकुर, माता बिंद्रा ठाकुर, भाई विशाल ठाकुर, प्रिंसीपल प्रवेश चंदेल, राकेश चंदेल, विनय व मदन सहित अन्य उपस्थित रहे।

Aaj Ki KhabrenBilaspur district newsBilaspur Himachal updateBilaspur HP newsbilaspur latest newsBilaspur Newsbilaspur news todayBilaspur samachar

Join WhatsApp

Join Now