Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

सी एण्ड वी और जेबीटी अध्यापकों के बैच आधार पर भरे जाएंगे पद

HP Job Alert Hamirpur News: सोलन में 180 पदों के कैंपस इंटरव्यू 06 जून को ज़िला रोज़गार कार्यालय में होंगे आयोजित

-18 मार्च को होगी काउंसलिंग
चंबा|
कार्यवाहक उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा चंबा प्यार सिंह चाडक ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला चंबा में सी एण्ड वी और जेबीटी अध्यापकों के 44 पदों को बैच आधार पर भरा जाएगा।

उन्होंने बताया कि बैच आधारित भरे जाने वाले पदों में से जिला में सी एण्ड वी वर्ग के अध्यापकों के पदों में दो पद शास्त्री के भरे जाएंगे जिसमें एक पद सामान्य श्रेणी (डब्लूएफएफ)अभी तक के बैच तथा अनुसूचित जाति एक पद(डब्लूएफएफ) अभी तक के बैच के लिए भरा जाएगा।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

उन्होंने बताया कि भाषा अध्यापक के तीन पद बैच आधार पर भरें जाएगें जिसमें दो पद ईडब्ल्यूएस श्रेणी के बैच 2005 तक तथा अन्य पिछड़ा वर्ग (बीपीएल) के लिए एक पद के बैच 2006 तक बैच अनुसार योगिता निर्धारित की है।

उन्होंने बताया कि जिला चंबा में जेबीटी के 39 पदों को भी बैच आधार पर भरा जाएगा जिसमें सामान्य श्रेणी 16 पद के बैच 2011 तक, ईडब्ल्यूएस श्रेणी के 4 पद बैच 2011 तक , ओबीसी वर्ग के 6 पद बैच 2011तक , ओबीसी (बीपीएल)एक पद के बैच 2013 तक , ओबीसी (डब्ल्यूएफएफ) एक पद के बैच अब तक, एससी 8 पद के बैच 2011 तक, एसी (बीपीएल) 8 पद के बैच 2013 और एसटी के 2 पद के बैच 2011 तक शामिल है।

उन्होंने बताया कि उक्त पदों को भरने के लिए काउंसलिंग की तिथि 18 मार्च सुबह 10:00 बजे से निर्धारित की गई है योग्य अभ्यार्थी जो उपरोक्त पद बारे भर्ती एवं पदोन्नति नियम निर्धारित बैच अनुसार योग्यता पूर्ण करते हैं व उनका नाम रोजगार कार्यालय में पंजीकृत हो वह निर्धारित दिनांक व समय पर अपना समस्त मूल दस्तावेजों व एक सैट सत्यापित प्रतियों सहित काउंसलिंग के लिए बीआरसीसी चंबा के कार्यालय परिसर में उपस्थित हो सकते हैं।

उन्होंने बताया कि भर्ती एवं पदोन्नति नियमों की प्रतिलिपि निदेशालय प्रारंभिक शिक्षा हिमाचल प्रदेश की वेबसाइट himachal.nic.in या इस कार्यालय की वेबसाइट ddeechamba.in पर उपलब्ध है।
उन्होंने यह भी बताया कि जो अभ्यर्थी निर्धारित तिथि को काउंसलिंग में उपस्थित नहीं होंगे तो उनकी दावेदारी बाद में स्वीकार नहीं की जाएगी।

Aaj Ki KhabrenChamba district newsChamba Himachal updateChamba HP newsChamba latest newsChamba NewsChamba News TodayChamba samachar

Join WhatsApp

Join Now