Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

फेक न्यूज पर सीजेआई चंद्रचूड़ का बड़ा बयान, कहा- झूठी खबरों के कारण सच्चाई अब विक्टिम बन गई है

Cji

New Delhi: सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ ने शुक्रवार को अमेरिकन बार एसोसिएशन इंडिया कॉन्फ्रेंस 2023 के उद्घाटन सत्र को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हम वर्तमान में सोशल मीडिया के दौर में जी रहे हैं। इस दौर में अगर कोई किसी की आलोचना कर दे तो वह आपको ट्रोल करना शुरू कर देता है।

झूठी बात बीज की तरह बोई जाती है

Kullu Dussehra 2026 Celebration

उन्होंने फेक न्यूज पर अहम टिप्पणी करते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर फेक न्यूज बहुत तेज रफ्तार से फैलती है। इस कारण सच्चाई अब विक्टिम बन गई है। सीजेआई ने कहा कि एक झूठी बात बीज की तरह जमीन में बोई जाती है जो तर्क के मामले में कहीं नहीं टिकती, जिसे वैज्ञानिक जांच से भी नहीं रोका जा सकता है।

वैश्वीकरण के युग में कानून विषय पर टिप्पणी करते हुए सीजेआई ने कहा कि वैश्वीकरण के कारण तकनीक और दुनिया के कामकाज में व्यापक बदलाव देखने को मिला है। उन्होंने कहा कि वैश्वीकरण ने अपने स्वंय के असंतोष को जन्म दिया है। अब लोकतंत्र में दुनिया द्वारा एक मंदी का अनुभव किया गया है, जिसे कभी उदार माना जाता था।

भारतीय संविधान ग्लोबलाइजेशन का प्रोडक्ट

सीजेआई ने कहा कि जब संविधान बनाया गया तो यह बड़ा परिवर्तन लाने वाला डाॅक्यूमेंट था, जिसमें दुनियाभर के संविधानों का सम्मिश्रण था। भारतीय संविधान के चीफ आर्किटेक्ट डॉ. आंबेडकर ने कहा था कि संविधान में सिर्फ दुनिया से प्रेरणा नहीं ली गई है, बल्कि यह देश के लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। यह एक बेहद अनोखा भारतीय प्रोडक्ट है जो ग्लोबल भी है।

जजों को भी लगता है ट्रोलिंग से डर

उन्हाेंने कहा कि उस वक्त हमारे पास इंटरनेट नहीं था। हम ऐसे दौर में थे जो एल्गोरिदम से नहीं चलता था। सोशल मीडिया तो बिल्कुल नहीं था। सीजेआई ने कहा कि सोशल मीडिया के युग में इस बात का डर लगा रहता है कि लोग आपको ट्रोल करेंगे और यकीन मानिए हम जज होकर इस ट्रोलिंग से नहीं बच पाते हैं।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now