Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

हरमनप्रीत कौर का क्लास, इस चौके पर दिल हार बैठेंगे आप, देखें वीडियो

WPL GG Vs MI Harmanpreet Kaur1

नई दिल्ली: महिला प्रीमियर लीग (WPL) की शानदार शुरुआत हो चुकी है। शनिवार को डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए पहले मैच में मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने गुजरात जायंट्स के खिलाफ जमकर तूफान मचा दिया। हरमन ने अपनी क्लास दिखाते हुए ताबड़तोड़ चौके ठोके। उन्होंने महज 22 गेंदों में पचासा कूट डाला। हरमन ने 30 गेंदों में 14 चौके ठोक 216.67 की स्ट्राइक रेट से 65 रन जड़े। इस दौरान उन्होंने एक से एक करारे शॉट खेल क्रिकेटप्रेमियों की नसों में रोमांच भर दिया।

लगाई चौकों की झड़ी

Kullu Dussehra 2026 Celebration

कप्तान ने अपना पचासा चौका ठोक पूरा किया। उन्होंने 16वें ओवर में एश्ले गार्डनर की दूसरी ही गेंद पर चौका ठोक अपनी फिफ्टी जड़ी। हरमन ने शानदार कवर ड्राइव लगाई, जो गोली की रफ्तार से बाउंड्री पार कर गई। इस तरह हरमन डब्ल्यूपीएल इतिहास में सबसे कम गेंदों में पहली फिफ्टी जड़ने वाली खिलाड़ी भी बन गईं। फिफ्टी जड़ने के बाद हरमन का तूफान कम नहीं हुआ। उन्होंने अगली ही गेंद पर पैडल स्वीप लगाकर करारा चौका कूट डाला। अब बारी थी अगली गेंद की। दो गेंदों में दो चौके खा चुकीं गार्डनर चौथी गेंद डालने आईं तो हरमन बैकफुट पर गईं और धमाकेदार चौका ठोक सनसनी मचा दी।

 

17वें ओवर में हुईं आउट

शानदार बल्लेबाजी कर रहीं हरमन को स्नेह राणा ने 17वें ओवर में अपना शिकार बनाया। स्नेह की गेंद पर हरमन को बैकवर्ड पॉइंट पर डायलन हेमलता ने कैच पकड़कर पवेलियन भेजा। इस तरह हरमन ने अपनी शानदार पारी का अंत किया। हरमन ने चौथे विकेट के लिए शानदार साझेदारी कर 89 रन बनाए। हरमन की शानदार पारी की बदौलत मुंबई इंडियंस ने पहले ही मैच में 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 207 रन का बड़ा स्कोर बनाया। हरमन के आउट होने के बाद अमेला केर ने 24 गेंदों में 45 रन की शानदार पारी खेली। वहीं हेले मैथ्यूज ने 47, नेट ब्रंट ने 23, पूजा वस्त्राकर ने 15 और इसी वोंग ने 6 रनों का योगदान दिया।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now