Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

अमेरिकन एयरलाइन में यात्री ने नशे में साथी पर किया पेशाब

American Airlines Plane

American Airlines: एक बार फिर फ्लाइट में पेशाब कांड सामने आया है। पीटीआई के अनुसार, न्यूयॉर्क-नई दिल्ली अमेरिकन एयरलाइंस की एक फ्लाइट में एक यात्री ने नशे की हालत में एक पुरुष यात्री पर पेशाब कर दिया।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

यह घटना कथित तौर पर फ्लाइट संख्या AA292 में हुई। फ्लाइट ने शुक्रवार रात 9:16 बजे न्यूयॉर्क से उड़ान भरी थी। 14 घंटे 26 मिनट की उड़ान के बाद शनिवार को दिल्ली में इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (IGI) हवाई अड्डे पर रात 10:12 बजे लैंड हुई थी।

आरोपी अमेरिकन यूनिवर्सिटी का स्टूडेंट

आरोपी अमेरिकी विश्वविद्यालय का छात्र है। जब नशा उतरा तो अपनी इस शर्मनाक हरकत पर छात्र ने माफी मांगी। उसने कहा कि उसका करियर खतरे में पड़ सकता है। इस पर पीड़ित यात्री रिपोर्ट नहीं दर्ज कराना चाह रहा था। लेकिन एयरलाइन ने इसे गंभीरता से लिया।

आईजीआई एयरपोर्ट पर एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) को इसकी सूचना दी। इस पर सीआईएसएफ कर्मियों ने आरोपी छात्र को हिरासत में लेकर उसे दिल्ली पुलिस को सौंप दिया।

क्या कहता है डीजीसीए का नियम?

सिविल एविएशन नियमों के अनुसार, यदि कोई यात्री इस तरह की हरकत करता है तो उस पर कानून के तहत कार्रवाई की जाती है। साथ ही विशेष अवधि के लिए हवाई यात्रा के लिए प्रतिबंधित कर दिया जाता है।

बीते साल 26 नवंबर को भी हुई थी ऐसी घटना

बीते साल 26 नवंबर को न्यूयॉर्क-दिल्ली एयर इंडिया की फ्लाइट में ऐसी ही एक घटना घटी थी, जिसमें शंकर मिश्रा नाम के शख्स ने कथित तौर पर नशे की हालत में एक बुजुर्ग महिला पर पेशाब कर दिया था।

यह घटना लगभग एक महीने बाद एक मीडिया रिपोर्ट के माध्यम से सामने आई थी। जिसके बाद आरोपी पर केस दर्ज हुआ और मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया गया। करीब एक महीने जेल में बिताने के बाद वह जमानत पर छूटा था।

डीजीसीए ने एयर इंडिया पर लगाया था 30 लाख का जुर्माना

डीजीसीए ने नियम के मुताबिक घटना के 12 घंटे के भीतर मामले की सूचना नहीं देने पर एयर इंडिया पर 30 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। जबकि दिल्ली पुलिस मामले की जांच कर रही है, मिश्रा पर चार महीने के लिए उड़ान भरने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

यह भी पढ़ें: 

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now