Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

बदलते विश्व के साथ भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप स्वयं को तैयार करें युवा

21a05666 08ac 4132 A95c D4e1289e70c7

हमीरपुर|
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज हमीरपुर जिला के सैनिक स्कूल सुजानपुर टिहरा में विद्यार्थियों के साथ संवाद किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि राष्ट्र को युवाओं की क्षमता पर पूर्ण विश्वास है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी स्वयं भी एकाग्रचित्त होकर पूर्ण आत्मविश्वास से विभिन्न चुनौतियों का सामना कर जीवन में सफल हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि पाठशाला विद्या का मंदिर होता है और यह हमें ज्ञान प्रदान करने के साथ ही भविष्य की चुनौतियों से लड़ने के काबिल भी बनाता है।

मुख्यमंत्री ने दक्षता एवं कौशल विकास के महत्व पर बल देते हुए कहा कि यह हमें बदलते विश्व के साथ भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करता है। उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र में दक्षता हासिल कर विद्यार्थी स्वयं को चुनौतियों से पार पाने तथा विभिन्न अवसरों का समुचित लाभ उठाने के काबिल बना सकते हैं। इससे न केवल वे स्वयं जीवन में सफल होते हैं, अपितु विश्व पर भी इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

इसे भी पढ़ें:  पूर्व सैनिकों के बच्चों के लिए सुनहरा मौका! JEE-NEET और SSB परीक्षाओं के लिए निगम देगा मुफ्त कोचिंग

ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सैनिक स्कूल में छात्राओं को दाखिला प्रदान करने पर प्रसन्नता व्यक्त की और विभिन्न क्षेत्रों में उनके द्वारा किए जा रहे उत्कृष्ट प्रदर्शन की भी सराहना की।
प्रधानाचार्य कैप्टन मनोज कुमार महावार ने मुख्यमंत्री को स्कूल की उपलब्धियों एवं विभिन्न मांगों से अवगत करवाया। मुख्यमंत्री ने इन मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने और रक्षा मंत्रालय से भी इस बारे में मामला उठाने का आश्वासन दिया।

इससे पहले, विद्यालय परिसर में पहुंचने पर मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया गया और उन्होंने इस अवसर पर शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि भी अर्पित की।
विधायक राजेंद्र राणा, इंद्र दत्त लखनपाल, आशीष शर्मा और सुरेश कुमार, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा, कांगड़ा सहकारी बैंक के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, पूर्व मुख्य संसदीय सचिव सोहन लाल ठाकुर, कांग्रेस नेता पुष्पेंद्र वर्मा, उपायुक्त देबश्वेता बानिक, पुलिस अधीक्षक डॉ. आकृति शर्मा सहित सैनिक स्कूल के स्टाफ सदस्य भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें:  Relief Politics: अनुराग ठाकुर, बोले - केंद्र से प्राप्त राहत को स्वीकार करें मुख्यमंत्री सुक्खू
Hamirpur district news Hamirpur Himachal update hamirpur latest news hamirpur news hamirpur news today Hamirpur samachar

Join WhatsApp

Join Now