Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

आईपीएल से पहले RCB को बड़ा झटका, T-20 में सेंचुरी ठोकने वाले बल्लेबाज को लगी चोट

IPL 2023 RCB Will Jacks

नई दिल्ली: आईपीएल का आगाज 31 मार्च से होने जा रहा है। इसके शुरू होने में अब कुछ ही समय बचा है, लेकिन इससे पहले रॉयल चैंलेंजर्स बेंगलोर (RCB) को बड़ा झटका लग गया है। आरसीबी की ओर से 3.2 करोड़ में खरीदे गए इंग्लैंड के तूफाली बल्लेबाज विल जैक्स को चोट लग गई है। जैक्स इंग्लैंड के बांग्लादेश दौरे से जल्दी स्वदेश लौटेंगे।

विल जैक्स के बायीं जांघ में लगी चोट

Kullu Dussehra 2026 Celebration

शुक्रवार के बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे वनडे में फील्डिंग के दौरान जैक की बायीं जांघ में चोट लग गई थी। ईसीबी के एक प्रवक्ता ने कहा, “जैक ठीक होने के लिए अगले 48 घंटों में स्वदेश लौट आएंगे।” ईसीबी के बयान के बाद आरसीबी की चिंता बढ़ गई है। आरसीबी अपना पहला मैच 2 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलेगी। ऐसे में उनके पास ठीक होने के लिए 28 दिन का ही समय है।

जैक्स ने बांग्लादेश के खिलाफ 1 मार्च को वनडे डेब्यू किया था। जबकि पिछले साल सितंबर के पाकिस्तान दौरे पर टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया। नवंबर में उन्होंने इंग्लैंड के पाकिस्तान के टेस्ट दौरे पर पहले टेस्ट मैच में छह विकेट चटकाए। जनवरी में वह SA20 में प्रिटोरिया कैपिटल्स के लिए खेले, फिर इंग्लैंड के बैक-अप टेस्ट स्पिनर के रूप में न्यूजीलैंड गए।

टी-20 में शतक ठोक चुके हैं जैक्स

विल जैक्स को टी-20 में अपनी तूफानी बल्लेबाजी के लिए जाना जाता है। वह टी-20 क्रिकेट में एक शतक और 23 अर्धशतक ठोक चुके हैं। उनके नाम 109 मैचों में 29.80 के औसत से 2802 रन दर्ज हैं। वह समय-समय पर गेंदबाजी करते भी नजर आते हैं। टी-20 के 109 मैचों में उन्होंने 26 विकेट लिए हैं।

इंग्लैंड ने चटोग्राम में सोमवार को होने वाले तीसरे वनडे या उसके बाद की तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए जैक को अपनी टीम में शामिल नहीं किया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ इंग्लैंड के दूसरे टेस्ट में खेलने के बाद दुबई में छुट्टियां मना रहे बेन डकेट टी20ई श्रृंखला से पहले बांग्लादेश पहुंचेंगे।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now