Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

पीएम मोदी ने बढ़ती गर्मी को लेकर की हाई लेवल मीटिंग, दिए यह निर्देश

PM MODI 11

नई दिल्ली: देश में बदलते मौसम और आने वाले समय में तेज गर्मी को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मौसम विभाग समेत अन्य विभाग के अधिकारियों के साथ सोमवार को हाई लेवल मीटिंग की। इस दौरान पीएम मोदी ने मौसम विभाग को रोजाना जारी होने वाले वेदर फोरकास्ट को खासकर किसान और आम लोगों के लिए आसान तरीके और भाषा में जारी करने का निर्देश दिया।

तैयारियों और सुविधाओं की समीक्षा की

Kullu Dussehra 2026 Celebration

जानकारी के मुताबिक बैठक में पीएम मोदी ने रबी फसलों पर पड़ने वाले मौसम के प्रभाव के बारे में चिंता व्यक्त की। उन्होंने सिंचाई जल आपूर्ति व खेती को लेकर सरकार के अन्य प्रयासों की समीक्षा की। विभिन्न विभागों ने उन्होंने मौसम को लेकर होने वाली अपातकालीन स्थिति में अपनी तैयारियों और सुविधाओं के बारे में बताया।

गर्मी को लेकर जागरूकता सामग्री तैयार की जानी चाहिए

पीएम मोदी ने कहा कि गर्मी को लेकर जागरूकता सामग्री तैयार की जानी चाहिए। अत्यधिक गर्मी की स्थिति से निपटने और बच्चों को मौसम के प्रति संवेदनशील बनाने के लिए स्कूलों में मल्टीमीडिया व्याख्यान सत्र शामिल किया जाए। उन्होंने कहा इसके अलावा गर्म मौसम में क्या करें और क्या न करें इसका आसान प्रोटोकाल जारी करना चाहिए था। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मौसम विभाग से रोजाना जारी होने वाले वेदर फोरकास्ट को आसान तरीके से जारी करने पर जोर दिया।

 

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now