Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Top Bhojpuri Holi songs: होली पर खेसारी-पवन सिंह के ये गाने इंटरनेट पर उड़ा रहे गर्दा, प्लेलिस्ट में करें शामिल..!

Top Bhojpuri Holi songs: होली पर खेसारी-पवन सिंह के ये गाने इंटरनेट पर उड़ा रहे गर्दा, प्लेलिस्ट में करें शामिल

Top Bhojpuri Holi songs: होली का त्योहार करीब आ गया है और सभी लोग अपने-अपने प्लेलिस्ट बनाने में बिजी है। साथ ही कुछ लोगों को तो ये समझ में ही नहीं आता कि किन गानों को अपनी प्लेलिस्ट का हिस्सा बनाएं।

इसलिए आज हम आपकी प्लेलिस्ट के लिए कुछ भोजपुरी गानें लेकर आए हैं, जिनके बिना आपका प्लेलिस्ट अधूरी सी लगेगी। इन गानों को आप चाहें तो अपनी प्लेलिस्ट का हिस्सा बना सकते हैं। साथ ही इससे आपकी होली की मस्ती भी पूरी होगी।

इन भोजपुरी गानों को प्लेलिस्ट में करें शामिल (Top Bhojpuri Holi songs Download)

असो के डललका (Aso Ke Dalalka)

अगर आप भी होली की मस्ती में चार चांद लगाना चाहते हैं, तो पावर स्टार पवन सिंह (Pawan Singh) और डिंपल सिंह का असो के डललका गाना अपनी प्लेलिस्ट में शामिल कर सकते हैं। इस गाने को अब तक 6.1 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं और ये गाना अब दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है।

इसे भी पढ़ें:  Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: गुम है किसी के प्यार में सीरियल में दिखेंगे भाम्बला के मिलन सिंह राणा, स्टार प्लस पर होगा प्रसारित...

भगिनवा के फुआ (Bhaginwa Ke Fua)

होली का त्योहार है और खेसारी लाल यादव और नेहा राज का गाना भगिनवा के फुआ (Bhaginwa Ke Fua) को अपने प्लेलिस्ट में शामिल कर सकते हैं। इस गाने को 10 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। साथ ही ये गाना सारेगामा हम के भोजपुरी चैनल पर रिलीज किया गया है।

गरम गोदाम (Garam Godam)

होली के त्योहार पर खेसारी लाल यादव और नेहा राज के होली सॉन्ग गरम गोदाम को भी अपनी प्लेलिस्ट का हिस्सा बना सकते हैं। इस गाने को भी लोगों ने खूब पसंद किया है। साथ ही ये गाना भी सारेगामा हम के भोजपुरी चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने को अब तक 15 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

इसे भी पढ़ें:  Bholaa Box Office Collection Day 5: बॉक्स ऑफिस पर फुस्स हुई ‘भोला’, फिल्म ने पांचवें दिन की इतनी कमाई

‘भऊजी रे थोरे थोरे’ ( Bhauji Re Thore Thore)

होली के त्योहार पर पवन सिंह और शिल्पी राज का भोजपुरी स्पेशल होली सॉन्ग ‘भऊजी रे थोरे थोरे’ ( Bhauji Re Thore Thore) भी लोगों को खूब भा रहा है। इसे भी आप अपनी प्लेलिस्ट में शामिल कर सकते हैं। साथ ही इस गाने को भी अबतक 6.7 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।

हमार बाड़े पती (Hamar Bade Pati)

होली के मौके पर खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज का होली स्पेशल सॉन्ग हमार बाड़े पती (Hamar Bade Pati) को भी लोगों का खूब प्यार मिल रहा है। इस गाने को भी प्लेलिस्ट में शामिल किया जा सकता हैं।

Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news HindiEntertainmententertainment updateHindi movie reviewOTT news Indiaweb series review

Join WhatsApp

Join Now