दिल्ली।
हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हाल के दिनों में ईडी और सीबीआई जांच को लेकर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर तगड़ा हमला करते हुए आरोप लगाया कि ईडी और सीबीआई अब राजनीतिक हथियार हैं, प्रशासनिक इकाइयां नहीं। इन एजेंसियों का काम अब चुनाव वाले राज्यों में छापेमारी कर प्रचार करना है।https://twitter.com/ANI/status/1633036418996895744?t=Oik5i6Dgu02lDQZFT292dQ&s=08
Himachal | Border areas which are with China don't have good road conditions. Attention should be paid to our end as well. We have also requested railway lines should be built, necessary from a defence strategic viewpoint: CM Sukhvinder Sukhu on his meeting with Defence Minister pic.twitter.com/VdLYXyFC4R
— ANI (@ANI) March 7, 2023
सीएम सुखविंदर सुक्खू ने रक्षा मंत्री के साथ बैठक के बाद कहा, सीमावर्ती क्षेत्र जो चीन के साथ हैं, उनकी सड़कों की स्थिति अच्छी नहीं है। हमें अपनी सीमा पर भी ध्यान देना होगा। हमने यह भी अनुरोध किया है कि रेलवे लाइन का निर्माण किया जाना चाहिए, जो रक्षा सामरिक दृष्टिकोण से आवश्यक है।
सीएम सुक्खू ने ईडी और सीबीआई को बताया राजनीतिक हथियार
पिछले 9 साल से राहुल गांधी पर सवाल ही उठाए जा रहे हैं। जिसकी दादी ने देश की एकता के लिए बलिदान दिया हो, जिसके पिता जी ने देश के लिए बलिदान दिया हो। उनसे बड़ा कोई देशभक्त हो सकता है? उनकी देशभक्ति पर सवाल उठाने वालों से ये सवाल पूछना चाहिए: हिमाचल प्रदेश CM सुखविंदर सिंह सुक्खू pic.twitter.com/LHkF50h6tZ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 7, 2023
सीएम सुक्खू ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी की देश भक्ति पर उठाये जा रहे सवाल पर भी तगड़ा जवाब दिया। उन्होंने कहा, पिछले 9 साल से राहुल गांधी पर सवाल ही उठाए जा रहे हैं। जिसकी दादी ने देश की एकता के लिए बलिदान दिया हो, जिसके पिता जी ने देश के लिए बलिदान दिया हो। उनसे बड़ा कोई देशभक्त हो सकता है? उनकी देशभक्ति पर सवाल उठाने वालों से ये सवाल पूछना चाहिए।











