Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

अवैध कॉल सेंटर पर छापेमारी, 4 करोड़ कैश जब्त

अमर देव पासवान, कोलकाता: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में आईटी हब के नाम से मशहूर विधाननगर इलाके में पुलिस ने छापेमारी कर करोड़ रुपये कैश और अन्य सामान बरामद किया है। जानकारी के मुताबिक, न्यू टाउन में विधाननगर थाना पुलिस ने एक अवैध कॉल सेंटर पर छापेमारी की।

पुलिस ने न्यू टाउन के दो फ्लैटों में छापेमारी कर 3 करोड़ 96 लाख रुपये के साथ 6 लग्जरी कार, 11 महंगी कलाई घड़ी, ज्वैलरी समेत सहित करीब 400 कंप्यूटर जब्त किये हैं। विधाननगर थाना पुलिस के मुताबिक, 2 मार्च को न्यू टाउन में चेकिंग के दौरान करीब 4 लोगों को पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर गिरफ्तार किया था।

इसे भी पढ़ें:  यूपी STF साबरमती से अतीक को लेकर रवाना; 45 पुलिसवाले, 6 गाड़ियां, प्रयागराज पहुंचने में लगेंगे 23 घंटे

गिरफ्तार संदिग्धों से पूछताछ के बाद पुलिस उनके अन्य और दो साथियों तक पहुंची जो हावड़ा के लिलुआ स्थित एक फ्लैट में रहते थे। यहां पुलिस को जानकारी मिली कि ये सभी मिलकर 10 अवैध कॉल सेंटर चलाते हैं। ये लोग अवैध कॉल सेंटर के जरिए विदेशी ग्राहकों समेत राज्य के लोगों को भी ठगते हैं। पुलिस ने उनके पास से 13 लाख रुपये कैश समेत कई दस्तावेज बरामद किये।

इसे भी पढ़ें:  महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी छोड़ेंगे पद, PM मोदी के सामने जताई इच्छा

गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने कोलकाता के न्यू टाउन स्थित संकल्प टावर के दो फ्लैटों में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस को नोटों से भरे चार ट्रॉली बैग मिले। इन ट्रॉली बैग में तीन करोड़ 96 लाख रुपए, 11 महंगी कलाई घड़ी, सोने की कई अंगूठी और चांदी के सिक्के थे। इसके अलावा मौके से कई डॉक्यूमेंट्स समेत करीब 400 कम्प्यूटर जब्त किए गए।

अब आगे क्या?

फिलहाल, विधाननगर पुलिस पकड़े गए इन 6 लोगों से इनके ठगी के इस कारोबार से जुड़े और अन्य लोगों तक भी पहुंचने की कोशिश में जुटी है। साथ ही इनके तार और कहां-कहां तक फैले हैं, इसकी भी जांच पड़ताल जारी है।

इसे भी पढ़ें:  2000 Rupees Note Latest News: RBI ने बताया, 2000 रुपए के 97.38% नोट बैंकिंग प्रणाली में वापस लौटे
Aaj Ki Khabren breaking news today India government news India politics news latest news India national headlines top news India

Join WhatsApp

Join Now