Prajasatta Side Scroll Menu

पंजाब बॉर्डर पर BSF ने पाकिस्तानी घुसपैठिए को दबोचा

Punjab: पंजाब के गुरदासपुर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास से सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने गुरुवार दोपहर एक पाकिस्तानी नागरिक को गिरफ्तार किया। बीएसएफ ने कहा कि घुसपैठिया पाकिस्तान के सियालकोट का रहने वाला है। उसकी पहचान आमिर रजा के रूप में हुई है।

उसे बीएसएफ जवानों ने बॉर्डर आउट पोस्ट निक्का में घुसपैठ करते हुए पकड़ा। घुसपैठिए से आगे की पूछताछ जारी है। पिछले दो दिनों में यह दूसरी गिरफ्तारी है।

बुधवार की रात राजाताल के पास से पकड़ा गया था घुसपैठिया

बुधवार की रात पंजाब के अमृतसर सेक्टर में राजाताल सीमा चौकी पर तैनात बीएसएफ की 144 बटालियन के जवानों ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को पकड़ा था।

इसे भी पढ़ें:  Rohith Vemula Act: राहुल गांधी ने ‘रोहित वेमुला एक्ट’ के लिए सीएम सुक्खू सहित तीन राज्यों के मुख्यमंत्रियों को लिखा पत्र..!

बीएसएफ ने कहा कि घुसपैठिए पर जवानों गोलीबारी की और बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया। शुरुआती पूछताछ के दौरान घुसपैठिए ने बांग्लादेशी नागरिक के रूप में अपनी पहचान बताई। उससे भी पूछताछ की जा रही है और आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: 

 

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren breaking news today India government news India politics news latest news India national headlines top news India

Join WhatsApp

Join Now