Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

जानलेवा बना H3N2 वायरस, कर्नाटक-हरियाणा में दो लोगों की मौत

H3N2

नई दिल्ली: कोरोना के बाद एक और जानलेवा वायरस ने हड़कंप मचा दिया है। देश के कई राज्यों में इन्फ्लूएंजा का प्रकोप बढ़ रहा है। H3N2 वायरस से देश में पहली मौत दर्ज की है। हरियाणा और कर्नाटक में दो लोगों की मौत हो चुकी है। सूत्रों के मुताबिक इन दो राज्यों के अलावा बाकी के राज्यों में भी 4 मौतें हुई हैं। हर दिन मरीजों की संख्या बढ़ रही है। जब तीन साल बाद देश कोरोना महामारी से उबर था। बच्चे और बुजुर्ग तेजी से वायरल की चपेट में आ रहे हैं।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

गौरतलब है कि देश में पिछले कई दिनों से फ्लू के मामले बढ़ रहे हैं और ज्यादातर संक्रमण H3N2 वायरस के कारण होता है, जिसे ‘हांगकांग फ्लू’ भी कहा जाता है। हालांकि, भारत में अब तक केवल H3N2 और H1N1 संक्रमण का पता चला है। इन संक्रमणों के लक्षणों में बुखार, ठंड लगना, खांसी, सांस फूलना और घरघराहट शामिल हैं। ये बीमर व्यक्ति के संपर्क में आने से फैलता है।

और पढ़िए –

तेजी से फैल रहा है H3N2

सांस के वायरस से होने वाली बीमारियों पर करीबी नजर रखने वाले आईसीएमआर के वैज्ञानिकों ने कहा कि एच3एन2 इन्फ्लूएंजा, जो पिछले दो-तीन महीनों से व्यापक रूप से फैल रहा है। एक्सपर्ट बताते हैं कि पिछले 6 महीने में इन्फ्लुएंजा के केस 200 फीसदी बढ़े हैं। इसकी तीन मुख्य वजहें हैं। इनमें नवंबर से जनवरी महीने तक सर्दी का मौसम, वायु प्रदूषण और वायरल इन्फेक्शन का बढ़ना शामिल है।

कोरोना जैसे हैं लक्षण

देशभर में H3N2 वायरस के 90 केस हैं। वहीं, H1N1 के 8 मामले अब तक रिपोर्ट हुए हैं। डॉक्टर्स का कहा है कि कोविड निचले रेस्पिरेटरी ट्रैक्ट यानी श्वसन पथ को प्रभावित करता है। जबकि H3N2 ऊपरी रेस्पिरेटरी ट्रैक्ट को प्रभावित करता है। जैसे बुखार, खांसी, सर्दी, गले, नांक और आंस में जलन होना। दोनों के लक्षण समान है और ये तेजी से फैलते हैं।

और पढ़िए –
Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now