Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

0,0, 28 और 100…टेम्बा बावुमा ने बल्ले से दे दिया जवाब, 7 साल बाद किया बड़ा कारनामा

Published on: 10 March 2023
SA Vs WI Temba Bavuma Century

नई दिल्ली: क्रिकेट में कब क्या हो जाए कहा नहीं जा सकता, लेकिन इसमें कोई दोराय नहीं है कि कड़ी मेहनत से बाजी पलटी जा सकती है। कुछ ऐसा ही साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा ने कर दिखाया है। बावुमा ने वेस्ट इंडीज के खिलाफ साउथ अफ्रीका के वांडरर्स स्टेडियम में चल रहे दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन शानदार शतक ठोक हाहाकार मचा दिया।

दोनों पारियों में डक पर आउट हो गए थे बावुमा

खास बात यह है कि इससे पहले विंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट में बावुमा दोनों पारियों में डक पर आउट हो गए थे। इसके साथ ही उनका नाम शर्मनाक रिकॉर्ड में दर्ज हो गया था, लेकिन जिस तरह से बावुमा ने दूसरी पारी में कप्तानी पारी खेली, उसे देख दुनिया दंग रह गई। बावुमा इससे पहले पहली पारी में 28 रन बनाकर आउट हो गए थे।

खास बात यह भी है कि कप्तान की ये टेस्ट क्रिकेट में सिर्फ दूसरी ही सेंचुरी है। टेम्बा ने 7 साल बाद ये कारनामा किया है। उन्होंने इससे पहले जनवरी 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू मैदान पर सेंचुरी ठोकी थी। पहली पारी में बावुमा 102 रन बनाकर नाबाद रहे थे। ये बावुमा के टेस्ट करियर की पहली सेंचुरी थी। उन्होंने 7 साल बाद एक बार फिर सेंचुरी जमाकर आलोचकों को जवाब दे दिया है। कप्तान के तौर पर बावुमा की ये पहली सेंचुरी थी। इस खास पल के गवाह उनके पिता बने। बावुमा ने जैसे ही सेंचुरी पूरी की, उन्होंने तालियों से उनका हौसला बढ़ाया।

अच्छी स्थिति में पहुंच गई है साउथ अफ्रीका

बावुमा के शतक के बाद साउथ अफ्रीका बेहतर स्थिति में पहुंच गई है। टीम ने 80 ओवर में 6 विकेट खोकर 243 रन बना लिए हैं और 313 रन की लीड ले ली है। बावुमा 238 गेंदों में 15 चौके ठोक 137 रन बनाकर खेल रहे हैं। वहीं दूसरे छोर से साइमन हार्मर उनका साथ दे रहे हैं। हार्मर ने 15 रन बना लिए हैं। संभवतया चौथे दिन साउथ अफ्रीका पारी घोषित कर वेस्ट इंडीज को बड़ा लक्ष्य देगी। देखना दिलचस्प होगा कि इस मैच का क्या नतीजा सामने आता है।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now