Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

12 मार्च को पीएम मोदी कर्नाटक जाएंगे, देंगे बड़ा तोहफा

Post Budget Webinar 1

Karnataka: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 मार्च को कर्नाटक के दौरे पर रहेंगे। जहां वह 16 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी बेंगलुरु-मैसूर एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन भी करेंगे। इसी साल कर्नाटक में चुनाव होने वाले हैं।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

दोपहर करीब 12 बजे प्रधानमंत्री मांड्या पहुंचेंगे। जहां सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसके बाद करीब सवा तीन बजे वह हुबली-धारवाड़ में आईआईटी धारवाड़ देश को समर्पित करेंगे। 2019 में उन्होंने इसकी आधारशिला रखी थी।

पौने चार घंटे में तय होगी बेंगलुरु-मैसूर की दूरी

पीएम मोदी बेंगलुरु-मैसूर एक्सप्रेसवे को भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे। 118 किलोमीटर लंबी परियोजना को लगभग 8480 करोड़ रुपये की कुल लागत से बनाया गया है। अब बेंगलुरु से मैसूर जाने में महज 3 घंटे से 75 मिनट लगेगा।
प्रधानमंत्री मैसूरु-खुशालनगर 4 लेन राजमार्ग की आधारशिला भी रखेंगे।

92 किलोमीटर में फैले इस परियोजना को लगभग 4,130 रुपये की लागत से बनाया जाएगा। परियोजना बेंगलुरु के साथ कुशलनगर की कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। अब ये दूरी महज ढाई घंटे में तय की जा सकेगी।

850 करोड़ से बना है धारवाड़ आईआईटी

धारवाड़ में शुरू होने वाले आईआईटी की फरवरी 2019 में पीएम मोदी के हाथों आधारशिला रखी गई थी। 850 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बने इस संस्थान में 4-वर्षीय बी.टेक, इंटर-डिसिप्लिनरी 5-वर्षीय बीएस-एमएस, एमटेक और पीएचडी की जा सकती है।

दुनिया के सबसे लंबे प्लेटफार्म का करेंगे उद्घाटन

पीएम मोदी श्री सिद्धारूढ़ स्वामीजी हुबली स्टेशन पर दुनिया के सबसे लंबे रेलवे प्लेटफॉर्म को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। यह गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी दर्ज है। यह 1507 मीटर लंबा प्लेटफॉर्म है। इस पर करीब 20 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं।

प्रधानमंत्री हुबली-धारवाड़ स्मार्ट सिटी की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इस पर 520 करोड़ रुपए खर्च होंगे। पीएम मोदी जयदेव हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर का शिलान्यास करेंगे।

यह भी पढ़ें: 

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now