Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

पीएम मोदी का राहुल गांधी पर प्रहार, बोले- ‘लंदन में कुछ लोग लोकतंत्र का अपमान करते हैं’

PM Modi 12

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी का नाम लिए बगैर परोक्ष रूप से उन पर निशाना साधा और कहा कि लंदन में कुछ लोगों ने भारत के लोकतंत्र पर सवाल उठाया। पीएम मोदी कर्नाटक में हैं। हुबली-धारवाड़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई विकास परियोजनाओं की सौगात दी है। उन्होंने दुनिया के सबसे लंबे रेलवे प्लेटफॉर्म को समर्पित किया।

‘भाजपा की डबल इंजन की सरकार पूरे राज्य में विकास कर रही है’

Kullu Dussehra 2026 Celebration

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि कर्नाटक के प्रत्येक व्यक्ति का जीवन खुशहाल हो, यहां के युवाओं को रोजगार के अवसर मिले, यहां की बहन-बेटियां और सशक्त हो, इसी दिशा में हम मिलकर काम कर रहे हैं। भाजपा की डबल इंजन की सरकार पूरे राज्य के पूर्ण विकास के लिए ईमानदारी से प्रयास कर रही है। आज धारवाड़ की इस धरा पर विकास की एक नई धारा निकल रही है। विकास की ये धारा हुबली-धारवाड़ के साथ ही पूरे कर्नाटक को सींचने का का काम करेगी।

लंदन की धरती से भारतीय लोकतंत्र पर सवाल उठाए जा रहे हैं-पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा- दुर्भाग्यपूर्ण है कि लंदन की धरती से भारतीय लोकतंत्र पर सवाल उठाए जा रहे हैं। ऐसी कोई ताकत नहीं है जो भारतीय लोकतंत्र को कमजोर कर सके। लेकिन इसके बावजूद कुछ लोगों द्वारा भारतीय लोकतंत्र पर हमला करने की लगातार कोशिशें की जा रही हैं। ये लोग भगवान बसवेश्वर, कर्नाटक के लोगों और भारत के लोगों का अपमान कर रहे हैं। कर्नाटक को ऐसे लोगों से दूर रहना चाहिए।

कर्नाटक ने कनेक्टिविटी में Milestone का छू लिया

पीएम मोदी ने कहा कि कर्नाटक ने कनेक्टिविटी के मामले में आज एक और Milestone को छू लिया है। अब सिद्धरूधा स्वामीजी स्टेशन पर दुनिया का सबसे बड़ा प्लेटफॉर्म है। ये विस्तार है उस सोच का, जिसमें हम इंफ्रास्ट्रक्चर को प्राथमिकता देते हैं। स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए केंद्र और राज्य सरकार मिलकर काम कर रही हैं। जल जीवन मिशन के तहत एक हजार करोड़ रुपये से अधिक की परियोजना का शिलान्यास हो चुका है।

 

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now