Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

ऑस्कर में भारत की धूम, RRR के ‘नाटू-नाटू’ ने जीता अवॉर्ड

Natu Natu Song Performed In Oscar 2023

Oscars 2023: ऑस्कर 2023 में भारत की धूम मची गई है। एसएस राजमौली की ‘RRR’ फिल्म के गाने ‘नाटू-नाटू’ ने बेस्ट ऑरिजिनल सॉन्ग के लिए Oscars अवॉर्ड मिला है। बता दें कि इससे पहले 95वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में भारत की फिल्म ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ ने शॉर्ट डॉक्यूमेंट्री का अवॉर्ड जीता।

बता दें कि जनवरी के दूसरे हफ्ते में ‘आरआरआर’ के गाने नाटू-नाटू ने गोल्डन ग्लोब्स 2023 (80th Golden Globe Awards) में बेस्ट ऑरिजिनल सॉन्ग मोशन पिक्चर का अवॉर्ड जीता था। इस गाने को में म्यूजिक एमएम कीरावनी ने दिया है जबकि इसे काल भैरव और राहुल सिप्लिगुंज ने लिखा है।

 

राम चरण और एन.टी. रामा राव का जबरदस्त डांस

एमएम कीरावनी ने ‘नाटू-नाटू’ का म्यूजिक दिया है, प्रेम रक्षित ने डांस को कोरियोग्राफ किया और सिंगर राहुल सिप्लिगुंज और काला भैरव ने इस गाने को गाया है। इसके साथ ही बता दें कि फिल्म में एक्टर राम चरण और एन.टी. रामा राव जूनियर ने इस गाने पर बेहद जबरदस्त डांस किया है।

यूक्रेन में हुई है ‘नाटू-नाटू’ की शूटिंग 

बतातें चलें कि ‘नाटू-नाटू’ की शूटिंग यूक्रेन में हुई थी और उस समय वहां रूस से जंग छिड़ी हुई थी। फिल्म आरआरआर की टीम कुछ सींस शूट करने के दौरान यूक्रेन में फंस गई थी, जिसके बाद ‘नाटू-नाटू’ की शूटिंग यूक्रेन के प्रेजिडेंट वोलोडिमिर जेलेंस्की के आधिकारिक आवास में की गई थी।

बता दें कि फिल्म ‘आरआरआर’ ने राम चरण और जूनियर एनटीआर ने स्वतंत्रता सेनानियों के रूप में अभिनय किया है, जबकि अजय देवगन, आलिया भट्ट और श्रिया सरन ने महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाईं हैं।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now