Prajasatta Side Scroll Menu

मसूलखाना कसौली रोड पर जंगेशू में दर्दनाक हादसा, तीन युवकों की मौका पर मौत

मसूलखाना कसौली रोड पर जंगेशू में दर्दनाक हादसा, तीन युवकों की मौका पर मौत

कसौली।
मसूलखाना कसौली रोड पर गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। जहां एक कार दुर्घटना में तीन युवकों की मौका पर मौत हो गई। कार दुर्घटना में मृतकों पहचान सूरज ठाकुर निवासी नालागढ़,
शुभम निवासी नालागढ़,संगम निवासी कुरुक्षेत्र के तौर पर हुई है। पुलिस द्वारा मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया

जानकारी के अनुसार गुरुवार प्रातः करीब 6:00 बजे, पुलिस थाना कसौली के अंतर्गत जंगेशू गांव के पास स्थानीय लोगों ने एक कार HP12H- 6577 जंगेशू कसौली रोड से करीब 200 मीटर नीचे खाई में गिरी हुई देखी। जिसमें करीब 3 युवक दुर्घटना की वजह से मौका पर ही मृत पाए गए। (आसपास के लोगों का कहना है कि प्रात करीब 4:00 बजे उन्हें कुछ आवाजें सुनाई दी थी। शायद उसी समय यह कार सड़क से नीचे गिरी होगी।) पुलिस थाना कसौली पुलिस को सूचित किया गया। जो कि इस समय मौका पर पहुंची और शवों को कब्जे में लिया। फिलहाल दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  महाकुंभ में क्राइम इन्वेस्टिगेशन एजंसी की हिमाचल टीम करेगी पुलिस की मदद

हादसे को लेकर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सोलन के कसौली में एक कार दुर्घटना में तीन युवकों की मृत्यु का समाचार दुखद है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति और परिजनों को इस दारुण दुख को सहने की हिम्मत दे और लोकल प्रशासन पीड़ितों के परिजनों को हर संभव सहायता मुहैया करवाएं ।

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Solan Himachal news Solan HP update Solan latest update Solan local news Solan News Solan News today Solan samachar

Join WhatsApp

Join Now