Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

सिकंदराबाद में लगी भीषण आग, 6 लोगों की झुलसकर मौत

Telangana Fire

Telangana Fire: तेलंगाना के सिकंदराबाद में गुरुवार शाम एक आवासीय परिसर में भीषण आग लगने से छह लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों और फायर ब्रिगेडकर्मियों की मदद से 7 लोगों को बचाया भी गया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। नॉर्थ जोन की डीसीपी चंदना दीप्ति के मुताबिक, इस घटना में चार लड़कियों और दो लड़कों की जान चली गई।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

डीसीपी चंदना दीप्ति ने बताया कि आग में चार लड़कियों और दो लड़कों सहित छह लोगों की मौत हो गई। आग लगने के समय वे कैंपस के अंदर थे। जब तक उन्हें बाहर निकाला जाता, वे बुरी तरह झुलस चुके थे। दीप्ति ने बताया कि अस्पताल ले जाने के बाद डॉक्टरों ने छह लोगों को मृत घोषित कर दिया। दीप्ति ने बताया कि घटनास्थल से 7 लोगों को बचाया गया है जिनका इलाज जारी है।

शाम साढ़े सात बजे लगी थी आग

इससे पहले गुरुवार को उत्तरी क्षेत्र के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) सैयद रफीक ने न्यूज एजेंसी ANI को बताया था कि दमकल की गाड़ियां मौके पर हैं और बचाव अभियान चल रहा है। उन्होंने कहा, “शाम साढ़े सात बजे के करीब आग लगने की सूचना मिली। जैसे ही हमें घटना की खबर मिली, दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। फिलहाल दमकल की छह गाड़ियों को सेवा में लगाया गया है और जरूरत पड़ने पर और भी भेजी जाएंगी।”

अधिकारी ने कहा कि उन्हें संदेह है कि आग शार्ट सर्किट के कारण लगी है। इमारत से बचाए गए एक पीड़ित का दावा है कि इमारत की पांचवीं मंजिल पर करीब 10 लोग फंसे हुए हैं। उधर, आग की सूचना के बाद तेलंगाना के मंत्री तलसानी श्रीनिवास यादव भी मौके पर पहुंचे थे।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now