Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

12 से ज्यादा राज्यों में बारिश के साथ ओले की चेतावन

Rainfall Alert

Weather Update: उत्तर से लेकर दक्षिण के राज्यों में बढ़ती गर्मी के बीच आज एकबार फिर कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदलता हुआ है। आज कई राज्यों में बारिश के साथ-साथ आंधी, तूफान और ओला गिरने की संभावना है। मौसम विभाग मुताबिक 19 मार्च 2023 तक देश के अलग-अलग इलाकों में आंधी के साथ बारिश को लेकर यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, हरियाणा समेत कई जगहों पर आज 20 मार्च तक बारिश का पूर्वानुमान है। इस दौरान आंधी-तूफान और ओले गिरने के भी आसार हैं.

Kullu Dussehra 2026 Celebration

आज दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में बारिश की संभावना है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में भी आज बारिश के साथ तेज हवाएं चलने के आसार हैं। वहीं तेलंगाना, छत्तीसगढ़, झारखंड और मध्य प्रदेश में भी अगले चार दिन यानी 20 मार्च बारिश (Weather Update) के आसार हैं। इसके साथ ही आज से 20 मार्च के बीच पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान समेत कई इलाकों में आंधू-तूफान के साथ बारिश के आसार हैं। इस दौरान कई जगहों पर ओला भी गिर सकता है।

आईएमडी ने महाराष्ट्र और कर्नाटक के कई इलाकों के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है तो पंजाब, हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर और हिमालयी क्षेत्र समेत कई इलाकों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।

 

मौसम विभाग (Weather Update) के अनुसार पश्चिमी हिमालय में एक नया पश्चिम विक्षोभ सक्रिय है। जिसके कारण दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में बादल छाए हुए हैं। इन इलाकों में 19 मार्च तक रुक-रुक कर बारिश हो सकते हैं। यह इस साल प्री-मॉनसून की पहली बारिश होगी। बारिश के दौरान कई जगहों पर ओले भी गिर सकते हैं।

निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर (Skymet Weather) के अनुसार विदर्भ, तेलंगाना, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, पश्चिमी हिमालय, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और दिल्ली के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और कहीं-कहीं गरज के साथ तेजी बौछारें के आसार हैं।

मध्य महाराष्ट्र, राजस्थान और गुजरात क्षेत्र में कुछ स्थानों पर बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। कोंकण और गोवा, केरल और तमिलनाडु में कुछ जगहों पर बारिश संभव है।

और पढ़िए –

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now