Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

बीएसएफ ने पकड़ा तस्करी का 2.78 करोड़ का सोना

Kolkata News

कोलकाता से अमरदेव पासवान की रिपोर्टः बीएसएफ ने दक्षिण बंगाल सीमांत के अंतर्गत आईसीपी पेट्रापोल, 145 वीं वाहिनी के जवानों ने इंटरनेशनल बाॅर्डर पर एक तस्कर को 4 हजार 667 ग्राम सोने के 40 बिस्किटों के साथ पकड़ा। बीएसएफ के द्वारा जब्त सोने की कुल कीमत 2 करोड़ 78 लाख 57 हजार 561 रुपए है।

गुप्त सूचना के आधार पर की कार्रवाई

Kullu Dussehra 2026 Celebration

बीएसएफ की ओर से जारी बयान में कहा गया कि ड्यूटी पर तैनात जवानों को सूचना मिली की एक तस्कर ट्रक में आईसीपी पेट्रापोल के रास्ते भारत में सोने की तस्करी करने वाला है। बीएसएफ के अनुसार उच्चाधिकारियों के निर्देश पर जवानों की टीम गठित की गई।

40 सोेने के बिस्किट बरामद

कुछ समय बाद एक बांग्लादेशी ट्रक ने भारत की सीमा में प्रवेश किया। बीएसएफ की टीम ने ट्रक की तलाशी ली। तलाशी के दौरान मछली के बक्से के पीछे 40 सोने के बिस्किट बरामद हुए। जवानों ने तुरंत ट्रक चालक और सोने को पकड़ लिया। पकड़े गए तस्कर की पहचान सुशंकर दास, जिला सतखिरा, बांग्लादेश के रूप में हुई।

पूछताछ में आरोपी तस्कर ने खुलासा किया कि वह 15 साल से ट्रक चला रहा है। ट्रक के मालिक सफीकुल इस्लाम ने सतखिरा से इस ट्रक में मछलियां लोड की थी। इसके बाद ये मछलियां कोलकाता में सौंपनी थी। लेकिन बाॅर्डर में प्रवेश करते ही बीएसएफ की सर्चिंग टीम ने उसे सोेने के बिस्किटों के साथ दबोच लिया।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now