Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Rekha On Alia Bhatt Video: रेखा ने आलिया भट्ट को बताया ‘फ्यूचर लीजेंड’, सुनकर एक्ट्रेस ने पकड़ा माथा, जानें क्या कहा?

Image 5 4

Rekha On Alia Bhatt Video: पिछले महीने दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड के दौरान सिनेमा जगत में अपने शानदार योगदान के लिए रेखा को ये खास अवॉर्ड मिला। अब बीते दिन यानि रविवार को इस अवॉर्ड्स समारोह को टीवी पर ऑन एयर किया गया है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

इस बीच अब इस समारोह का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में रेखा सुपरस्टार आलिया भट्ट (Alia Bhatt) को अपना अवॉर्ड समर्पित करते हुए उन्हें लीजेंड बताती नजर आ रही हैं।

आलिया को फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस के अवॉर्ड से नवाजा गया

दलअसल, वायरल हो रहा वीडियो दादा साहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड का है, जो हाल ही में आयोजित हुआ था। इस समारोह में रेखा ने अपने हाथों से आलिया को एक्ट्रेस की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस के अवॉर्ड से नवाजा था।

रेखा ने अपना अवॉर्ड किया आलिया के नाम

साथ ही अब जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें रेखा अपना एक अवॉर्ड आलिया के नाम करती नजर आ रही रही हैं। इसके साथ ही रेखा कहती हैं कि ‘मैं अपना ये अवॉर्ड फ्यूचर लीजेंड को डेडिकेट करना चाहूंगी जिसकी शुरुआत तुम (आलिया) से होती है।’ रेखा की ये बात सुनकर आलिया हैरान हो जाती हैं और वीडियो के अंत में फनी रिएक्शन देते हुए नजर आती हैं।

आलिया ने दिए मजेदार रिएक्शन 

साथ ही अब आलिया का ये मजेदार रिएक्शन वाया वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है, जिसके चलते आलिया के इस वीडियो की खूब तारीफ की जा रही है। बता दें कि इसी इवेंट में रेखा को भी फिल्म इंडस्ट्री में आउटस्टैंडिंग कॉन्ट्रिब्यूशन के लिए अवॉर्ड मिला। वीडियो में अपना यही अवॉर्ड रेखा ने आलिया के नाम कर दिया, जिसके बाद एक्ट्रेस का ये रिएक्शन देखने लायक है।

पिछले महीने हुआ था दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड का आयोजन

बताते चलें कि दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड फरवरी के महीने में आयोजित हुआ था, जिसमें सुपरस्टार आलिया भट्ट (Alia Bhatt) को सुपरहिट फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ में शानदार किरदार अदा करने के लिए बेस्ट एक्ट्रेस चुना गया। साथ ही आलिया के पति और बॉलीवुड सुपरस्टार रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) को भी इसी अवॉर्ड समारोह में फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ के लिए बेस्ट एक्टर का खिताब मिला है।

Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news Hindientertainment updateHindi movie reviewOTT news Indiaweb series review

Join WhatsApp

Join Now