Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Sabse Bada Sawal: तेल कब तक निकालेगा हमारा ‘तेल’?

Sandeep 2

Sabse Bada Sawal: नमस्कर। मैं हूं संदीप चौधरी। आज सबसे बड़े सवाल में हम बात करेंगे महंगाई की। महंगाई डायन की, जो हमें पिछले कई महीनों से खाए जा रही है। लेकिन वो गाना है न, दुख के दिन बीते रे भइया…।

एक खुश करने वाला दावा किया गया है। महंगाई के मोर्चे को लेकर। यह दावा किया है आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत कांत। वो कल कोटसी में थे। वे देश की अर्थव्यवस्था की मजबूती की ताल ठोंकने के साथ-साथ यह भी कह दिया कि महंगाई का जो बुरा दौर था, अब वो पीछे छूट गया है। महंगाई बढ़ने की वो खबर पुरानी हो गई है। खबर पढ़ी, मन में लड्डू फूटा।

इसे भी पढ़ें:  मृतकों के परिवार को 20-20 लाख रुपये देगी गहलोत सरकार

लेकिन अध्ययन किया। तो पता चला कि बीते साल दो महीने नवंबर और दिसंबर को छोड़कर 15 महीने में जो महंगाई चार फीसदी रखने का लक्ष्य रखा गया और कहा गया कि ये दो फीसदी अधिकतम और बढ़ सकती है। महंगाई 15 महीने में 13 बार लक्ष्मण रेखा को लांघती नजर आई है।

इसे भी पढ़ें:  जम्मू एयरपोर्ट परिसर में 5 मिनट के अंतराल में दो धमाके, मचा हड़कंप

जनवरी फरवरी में तो साढ़े छह फीसदी से ऊपर महंगाई रही है। हर चीज के दाम बढ़ते दिख रहे हैं। 12 रुपए प्रति लीटर दूध के दाम बढ़ गए हैं। आटा, चावल, सरसो का तेल, राजमा का दाम काफी बढ़ा है।

आपको महंगाई का दर्द महसूस ही न हो, इसका खेल खेला जा रहा है। बिस्किट 5 रुपए का पहले भी था और अब भी है। पहले 80 ग्राम का था, अब 52 ग्राम का है। ढाई सौ ग्राम का चाय का पैकेट अब 200 ग्राम का हो गया है। रसोई गैस 1103 रुपए का हो गया है।

तो आज का सबसे बड़ा सवाल यही है कि महंगाई भरे दिन बीते भरे भइया?….तेल कब तक निकालेगा हमारा तेल? देखें पूरा VIDEO

इसे भी पढ़ें:  तेलुगु एक्टर सुधीर वर्मा ने की आत्महत्या

Sabse Bada Sawal : तेल कब तक निकालेगा हमारा 'तेल' ? Sandeep Chaudhary | News 24

यह भी पढ़ें: लिव-इन पंजीकरण के लिए दायर याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज, सीजेआई ने कहा- ‘ये सब क्या है लोग यहां कुछ भी लेकर आते हैं’

Aaj Ki Khabren breaking news today India government news India politics news latest news India national headlines top news India

Join WhatsApp

Join Now