Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

सोलन प्रशिक्षित बेरोजगार शारीरिक शिक्षक (पीईटी) संघ अपनी भावी रणनीति पर करेगा बैठक का आयोजन

meeting Solan News

प्रजासत्ता|
आगामी 4 अक्टूबर रविवार को प्रशिक्षित बेरोजगार शारीरिक शिक्षक संघ सोलन की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन कुनिहार में किया जा रहा है| इस मीटिंग के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए संघ के प्रधान यतेंद्र पाल ने बताया कि इस महत्वपूर्ण बैठक में सोलन जिला के समस्त प्रशिक्षित बेरोजगार शारीरिक शिक्षकों (पीईटी) को आमंत्रित किया गया है|

मीटिंग में सामाजिक दूरी का ध्यान रखते हो एवं सरकारी दिशानिर्देशों का पूरी तरह अनुपालन करते हुए इस मीटिंग का आयोजन किया जा रहा है| इस बैठक में संघ की भावी रणनीति पर संघ के सदस्यों के साथ विचार विमर्श किया जाएगा| उन्होंने बताया कि अभी तक वर्तमान प्रदेश सरकार ने सरकारी स्कूलों में हजारों की संख्या में रिक्त पड़े पीईटी को भरने के लिए अभी तक इस दिशा में सकारात्मक कार्रवाई नहीं कर रही है|

Kullu Dussehra 2026 Celebration

वर्तमान परिदृश्य में हिमाचल प्रदेश शारीरिक शिक्षा और शारीरिक शिक्षकों की निरंतर अवहेलना हो रही है| शारीरिक शिक्षा एवं शारीरिक शिक्षकों के हजारों पद खाली होने से विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास कैसे संभव होगा यह विषय विचारणीय है| सोलन प्रशिक्षित बेरोजगार शारीरिक शिक्षक संघ हिमाचल प्रदेश सरकार से शीघ्र अति शीघ्र शारीरिक शिक्षकों के रिक्त पदों को कमीशन , बैजवाइज एवं बैकलॉग से भरने की पुरजोर गुहार लगाती है|

Aaj Ki KhabrenSolan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now