Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

कुलदीप यादव के सामने लाबुशेन ने किया सरेंडर, शुभमन गिल ने पकड़ा कैच, देखें Video

Kuldeep Yadav Dismissed Marnus Labuschagne

IND vs AUS: इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रहे तीसरे वनडे में टीम इंडिया के गेंदबाजों ने शानदार बॉलिंग की है। फिलहाल ऑस्ट्रेलिया की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। अच्छी लय में नजर आ रहे मार्नश लाबुशेन भी कुलदीप यादव की गेंद पर गच्चा खा गए। जहां शुभमन गिल ने उनका शानदार कैच पकड़ा।

कुलदीप ने दिया लाबुशेन को गच्चा

Kullu Dussehra 2026 Celebration

लाबुशेन ने कुलदीप की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की थी। लेकिन वह गेंद को पूरी तरह से पढ़ नहीं पाए और अपना विकेट दे बैठे। शुभमन गिल ने मार्नश लाबुशेन का शानदार कैच पकड़ा। लाबुशेन आगे निकलकर छक्का लगाना चाह रहे थे। लेकिन कुलदीप की गेंद को वह सही तरीके से पढ़ नहीं पाए और अपना कैच बाउंड्री पर शुभमन गिल को दे बैठे। इससे पहले कुलदीप यादव ने इससे पहले डेविड वॉर्नर को भी पवेलियन भेजा। आज कुलदीप शानदार लय में नजर आ रहे हैं।

लाबुशेन का विकेट देखने के लिए यहां क्लिक करिए।

अच्छी शुरुआत के बाद लड़खड़ाई ऑस्ट्रेलिया

आज के मैच में ऑस्ट्रेलिया ने शानदार शुरुआत की थी। दोनों ओपनर्स ने बिना कोई विकेट खोए 50 रनों की साझेदारी की थी। लेकिन ट्रेविस हेड के विकेट के बाद टीम इंडिया के बॉलर हावी हो गए और एक बाद एक विकेट गिरने शुरू हो गए। अब तक कुलदीप यादव ने और हार्दिक पांड्या ने तीन विकेट निकाले हैं।

सीरीज 1-1 से बराबर

इस सीरीज में भारतीय टीम की कप्तानी रोहित शर्मा कर रहे हैं वहीं ऑस्ट्रेलिया की कमान स्टीव स्मिथ के हाथों में है। सीरीज में अभी दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर हैं ऐसे में आखिरी मैच काफी रोमांचक होने की उम्मीद है। ये निर्णायक मैच है।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now