Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Champions Trophy जीतने वाले खिलाड़ियों को White Blazer क्यों दिया जाता है? जानें इसके पीछे की खास वजह

Champions Trophy जीतने वाले खिलाड़ियों को White Blazer क्यों दिया जाता है? जानें इसके पीछे की खास वजह

Champions Trophy Winner: क्या आपके दिमाग में भी यह सवाल उठ रहा है कि चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाले खिलाड़ियों को सफेद ब्लेजर (White Blazer) क्यों दिया जाता है? दरअसल, यह सफेद ब्लेजर लीगेसी और एक्सीलेंस का प्रतीक है, जो दुनिया की सबसे बेहतरीन वनडे टीम को सम्मानित करने के लिए दिया जाता है।

चैंपियंस ट्रॉफी में दुनिया की टॉप-8 टीमें हिस्सा लेती हैं, और जीतने वाली टीम को यह खास सम्मान प्रदान किया जाता है। उल्लेखनीय है कि ICC चैंपियंस ट्रॉफी का पहला संस्करण 1998 में बांग्लादेश में हुआ था, लेकिन दक्षिण अफ्रीका में 2009 में आयोजित होने वाले एडिशन में ही पहली बार प्रतिष्ठित सफेद ब्लेजर की शुरुआत हुई, तबसे  विजेता टीम के हर मेंबर को बतौर सम्मान पहनाया जाता है।

रिकी पोंटिंग की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को छह विकेट से हराकर पहली बार यह ब्लेजर पहनी थी। इसके बाद के दो टूर्नामेंट इंग्लैंड और वेल्स में हुए। 2013 में एजबेस्टन में भारत ने इंग्लैंड को हराकर यह ब्लेजर हासिल की थी। 2017 में पाकिस्तान ने भारत को 180 रनों से करारी शिकस्त देकर दूसरी बार ब्लेजर जीतने से रोक दिया था। हलांकि भारतीय टीम ने 2025 में यहाँ उपलब्धि अपने नाम की  है।

इसे भी पढ़ें:  R Ashwin का 86 सेकंड का Video हो रहा वायरल, इन बल्लेबाजों के लिए बड़ा खतरा, ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए तैयार

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के अनुसार, यह सफेद ब्लेजर उत्कृष्टता का प्रतीक है, जो न केवल वर्तमान खिलाड़ियों को सम्मानित करता है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को भी प्रेरित करता है। इस ब्लेजर को डिजाइन करने का जिम्मा मुंबई की प्रसिद्ध फैशन डिजाइनर बबिता एम को दिया गया था। उन्होंने इस जैकेट को बनाने के लिए इटालियन ऊन, सोने की ब्रेंडिंग और सोने की कढ़ाई जैसे उच्च गुणवत्ता वाले मटीरियल का इस्तेमाल किया है। जैकेट पर चैंपियंस ट्रॉफी का लोगो भी बड़ी खूबसूरती से उकेरा गया है।

इसे भी पढ़ें:  चौके खाकर गेंदबाज को 'गुस्सा आया', डेब्यू करने वाले को जमीन में लोटाया, देखें वीडियो

इस सफेद ब्लेजर को लॉन्च करने का सम्मान पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर और लीजेंड वसीम अकरम को मिला। इस ब्लेजर को लॉन्च करते हुए अकरम ने कहा, “यह सफेद जैकेट टैलेंट और लीगेसी का प्रतीक है। यह उन खिलाड़ियों का सम्मान करती है, जिन्होंने उच्च स्तर पर प्रदर्शन किया है और उनमें उत्साह पैदा करती है।”

चैंपियंस ट्रॉफी का यह सफेद ब्लेजर न केवल एक फैशन स्टेटमेंट है, बल्कि यह क्रिकेट की विरासत और उत्कृष्टता को दर्शाता है। यह उन खिलाड़ियों के लिए एक गर्व का प्रतीक है, जो इस मुकाम तक पहुंचते हैं। इस ब्लेजर को पहनने वाले खिलाड़ी न केवल अपने देश का प्रतिनिधित्व करते हैं, बल्कि क्रिकेट की दुनिया में अपनी एक अमिट छाप छोड़ते हैं।

इसे भी पढ़ें:  बाउंड्री की तरफ जा रही थी गेंद, विराट कोहली ने चीते की तरह मारी छलांग और रोक लिया शॉट

इस तरह, सफेद ब्लेजर सिर्फ एक जैकेट नहीं है, बल्कि यह क्रिकेट की महानता और उसके इतिहास को समेटे हुए एक प्रतीक है, जो हर खिलाड़ी के लिए सपने जैसा है।

Aaj Ki Khabren Athlete News India cricket news today football news India India sports news Indian Cricket Team IPL latest update Sports News sports update Hindi Team India

Join WhatsApp

Join Now