Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Holi 2025: शहनाज़ हुसैन ने बताए, होली के जिद्दी रंग छुड़ाने के घरेलू उपाय..!

Holi 2025: शहनाज़ हुसैन ने बताए, होली के जिद्दी रंग छुड़ाने के घरेलू उपाय..!

Holi 2025 : रंगों से खेलना किसे पसंद नहीं होता? फिर जब मौका होली का हो, तो कौन रंग लगाने से चूकता है? लेकिन दिक्कत तब शुरू होती है जब होली खेलने के बाद रंग छुड़ाने में छक्के छूट जाते हैं। रंगों के बिना होली की कल्पना नीरस लगती है। होली के मौके पर शाम को नए कपड़े पहनने का रिवाज़ भी है, और शाम को घर आए मेहमानों के साथ गुलाल से थोड़ी-बहुत होली खेली ही जाती है। इस चक्कर में कई बार नए कपड़े भी रंग जाते हैं।

अगर आपकी त्वचा या कपड़ों पर होली का पक्का रंग लग जाए, तो परेशान न हों। कुछ आसान तरीके अपनाकर आप इन रंगों को छुड़ा सकते हैं।

1. सरसों के तेल से पहले ही तैयारी कर लें
जब भी रंग खेलने के लिए निकलें, तो अपने बालों, चेहरे, हाथों और शरीर के अन्य हिस्सों पर सरसों का तेल अच्छी तरह लगा लें। यह चिपचिपा लग सकता है, लेकिन यह रंगों को त्वचा से चिपकने से रोकता है। नहाने के समय सरसों का तेल रंगों को आसानी से छुड़ाने में मदद करता है।

2. गर्म पानी का उपयोग न करें
रंग छुड़ाने के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल न करें। होली के रंग केमिकल्स से बने होते हैं, और गर्म पानी से इनमें रिएक्शन हो सकता है। ठंडे पानी का उपयोग करना बेहतर होगा।

इसे भी पढ़ें:  Jamun Seed Powder: सेहत का खजाना, डायबिटीज से लेकर वजन घटाने तक फायदेमंद है जामुन के बीज का चूर्ण..!

3. खीरे का उपयोग
खीरा रंग छुड़ाने में काफी मददगार होता है। खीरे का रस निकालकर उसमें थोड़ा सा गुलाब जल और एक चम्मच सिरका मिलाकर पेस्ट तैयार करें। इससे चेहरा धोने पर जिद्दी रंग छूट जाते हैं और त्वचा में निखार आता है।

4. मूली का उपयोग
मूली का रस निकालकर उसमें दूध, बेसन या मैदा मिलाकर पेस्ट बनाएं। इसे चेहरे, हाथों या गर्दन पर हल्के हाथों से स्क्रब करें और कुछ देर लगा रहने दें। इससे रंग आसानी से छूट जाते हैं।

5. बेकिंग सोडा
एक बाल्टी गर्म पानी में थोड़ा बेकिंग सोडा डालें और उसमें रंग से खराब हुए कपड़ों को डालकर एक से डेढ़ घंटे के लिए छोड़ दें। इसके बाद साबुन से कपड़े धो लें। रंग आसानी से निकल जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  Shahnaz Husain Special: शहनाज़ हुसैन के ये सौंदर्य टिप्स अपनाकार मानसून में अपनी शादी को बनाए यादगार..!

6. नींबू का उपयोग
नींबू एक नेचुरल ब्लीचिंग एजेंट है। कपड़ों पर लगे छोटे-मोटे दाग निकालने के लिए नींबू का रस इस्तेमाल करें। त्वचा से रंग छुड़ाने के लिए नींबू को त्वचा पर रगड़ें और 15 मिनट बाद मॉइस्चराइज़र लगाकर गुनगुने पानी से नहा लें।

7. एलोवेरा जेल
त्वचा और बालों से रंग छुड़ाने के लिए एलोवेरा जेल का उपयोग करें। इसे त्वचा और बालों पर लगाकर आधे घंटे बाद धो लें। इससे रंग आसानी से छूट जाएगा।

8. दही का उपयोग
दही और हल्दी का पेस्ट बनाकर त्वचा पर लगाएं और आधे घंटे बाद गुनगुने पानी से धो लें। बालों से रंग छुड़ाने के लिए दही और बेसन का पेस्ट बनाकर बालों में लगाएं। अगर रंग न छूटे, तो दही में नींबू मिलाकर फिर से लगाएं।

इसे भी पढ़ें:  जानिए! होली के दौरान कैसे करे अपने बालों और त्वचा की देखभाल..

लेखिका: शहनाज़ हुसैन एक अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त सौंदर्य विशेषज्ञ हैं और ‘हर्बल क्वीन’ के नाम से लोकप्रिय हैं।

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren daily lifestyle guide fashion tips India healthy living India home decor ideas Lifestyle lifestyle tips Hindi modern lifestyle India

Join WhatsApp

Join Now