Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Kangra News: विकास लाबरु को जलशक्ति विभाग के सचिव पद की जिम्मेदारी,गृह क्षेत्र में ख़ुशी का माहौल

विकास लाबरु को जलशक्ति विभाग के सचिव पद की जिम्मेदारी,गृह क्षेत्र में ख़ुशी का माहौल

अनिल शर्मा|
Kangra News: उपमंडल फतेहपुर के कस्बा धमेटा से सबंधित 2003 बैच के आईएएस विकास लाबरु को हिमाचल सरकार ने जलशक्ति विभाग का सचिव पद का जिम्मा सौंपा है। उनकी इस नियुक्ति पर धमेटा क्षेत्र क्या उपमंडल फतेहपुर में खुशी की लहर है। उनकी नियुक्ति पर जहां लोग एक दूसरे को बधाई दे रहे हैं तो वहीं मन्दिरों में नवनियुक्त सचिव की उन्नति पर भगवान का धन्यवाद कर रहे हैं।

इसी के साथ ही उनके पैतृक गांव धमेटा में लोगों ने लड्डू बांट कर खुशी का इजहार करते हुए उनकी नियुक्ति पर प्रदेश सरकार के साथ -साथ जलशक्ति मंत्री मोहिंदर ठाकुर का आभार भी जताया।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

इस मौके पंचायत प्रधान बीना देवी सहित अन्य लोगों ने कहा उनकी नियुक्ति से क्षेत्र क्या पूरे उपमंडल फतेहपुर के लोगों का सर फक्र से ऊंचा हुआ है।बताया किसी को खाली हाथ व निराश न लौटाने वाले विकास लाबरु हम सब के दिल पर राज करते हैं ।

इस मौके पर कृपाल राणा ,अश्वनी राणा,बृज मोहन शर्मा ,रजिंदर अत्री ,रजनीश कुमार ,प्रभात सिंह ,सुदर्शन सिंह ,रत्न चन्द चौधरी ,नटकू ,चौधरी ,राकेश अत्री ,मलकियत सिंह ,शेरा ,जगदीश शर्मा , शीतल शर्मा ,पुष्पा देबी सहित अन्य उपस्थित रहे ।
फोटो कैप्शन -लड्डू बांट खुशी जताते धमेटा बासी ।

Aaj Ki KhabrenDharamshala NewsKangra district newsKangra Himachal updatekangra latest newsKangra NewsKangra News TodayKangra samachar

Join WhatsApp

Join Now