Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

माफिया अतीक की कोर्ट में पेशी, अग्निवीरों के पहले बैच की होगी पासिंग आउट परेड

Atiq Ahmed

Today Headlines, 28 March 2023: आज का दिन बेहद खास है। एक महत्वपूर्ण खगोलीय घटना होगी। आसमान में पश्चिम दिशा की तरफ 5 ग्रह एक सीधी रेखा में नजर आएंगे। बुध, बृहस्पति, शुक्र, यूरेनस और मंगल मोती की माला की तरह दिखेंगे। फिलहाल आइए जानते हैं आज किन-किन खबरों पर लोगों की नजरें रहने वाली हैं…

आज की बड़ी खबरें

माफिया अतीक अहमद की 28 मार्च को प्रयागराज की कोर्ट में पेशी है। वह 17 साल पुराने उमेश पाल अपहरण केस में आरोपी है।

पीएम मोदी 28 मार्च को दिल्ली में भाजपा के आवासीय परिसर और सभागार का उद्घाटन करेंगे।

इसे भी पढ़ें:  Ayushman Bharat News: करोड़ों रुपये के क्लेम खारिज होने से हड़कंप, आखिर क्यों फंसा पीजीआई का पैसा?

कांग्रेस अडानी समूह मामले में 28 और 29 मार्च को देश के 35 शहरों में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी।

अग्निवीरों के पहले बैच की पासिंग आउट परेड 28 मार्च को INS चिल्का में होगी। प्रशिक्षओं को समुद्री ट्रेनिंग के सीमावर्ती युद्धपोतों पर तैनात किया जाएगा।

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ 28 मार्च को तीन दिवसीय दौरे पर गोरखपुर जाएंगे। वे कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

आज का इतिहास

आज का इतिहास खेल जगत की दो बड़ी घटनाओं के नाम है। 28 मार्च वह तारीख थी, जब कपिल देव का एक रिकॉर्ड टूटा था। वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज कोर्टनी वाल्श ने 2000 में जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में अपना 435 वां जोड़कर कपिल देव के 434 टेस्ट विकेट का रिकॉर्ड तोड़ा था।

इसे भी पढ़ें:  वैष्णो देवी मंदिर के पास लगी आग, टला बड़ा हादसा

वहीं, 28 मार्च 2015 को साइना नेहवाल ने इंडिया ओपन प्रतियोगिता के दौरान विश्व बैडमिंटन वरीयता क्रम में दुनिया की शीर्ष खिलाड़ी होने का गौरव हासिल किया था।

यह भी पढ़ें: 

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now