Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Realme C55 स्मार्टफोन की पहली सेल आज, मिल रहा बंपर ऑफर

Realme C55 1

Realme C55: रियलमी ने हाल ही में अपने नए स्मार्टफोन रियलमी C55 को लॉन्च किया है, जो आज यानी 28 अप्रैल से बिक्री के लिए उपलब्ध है। ग्राहक इस बजट स्मार्टफोन को शॉपिंग प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट के माध्यम से खरीद सकते हैं। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को मार्केट में 8जीबी तक रैम और 128जीबी तक के इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया है और इसकी शुरुआती कीमत 10,999 रुपये रखी है। पहली सेल में इस फोन को ऑफर के साथ बेच रही है, जिसके बाद इसकी कीमत और कम हो जाती है। चलिए विस्तार से जानते हैं इसके स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और ऑफर के बारे में…

Realme C55: कीमत और ऑफर

जैसा की ऊपर बताया मटोरोला ने अपने इस बजट स्मार्टफोन को मार्केट में 10,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ पेश किया है। साथ ही फ्लिपकार्ट पर HDFC बैंक के कार्ड का इस्तेमाल करने पर 1 हजार रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। वहीं, कंपनी की वेबसाइट पर ICICI बैंक कार्ड से भुगतान करने पर 1 हजार रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। कुल मिलाकर आप बैंक ऑफर का लाभ उठाकर फोन को और भी सस्ते में अपना बना सकते हैं। अब चलिए रियली के इस फोन के स्पेसिफिकेशन्स नजर डालते हैं…

Realme C55: फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन्स की जहां तक बात है तो कंपनी इस फोन में 6.72 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले ऑफर कर रही है। यह डिस्प्ले 90Hz के रिफ्रेश रेट और 180Hz के टच सैंप्लिंग रेट को सपोर्ट करता है। 8जीबी तक की LPDDR4x रैम और 128जीबी तक के EMMC 5.1 स्टोरेज से लैस इस फोन में प्रोसेसर के तौर पर मीडियाटेक हीलियो G88 चिपसेट मिलता है।

ये भी पढ़ेंः 

सिक्योरिटी के लिहाज से हैंडसेट में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है। हैंडसेट एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड Realme UI 4.0 पर चलता है। कनेक्टिविटी फीचर्स की जहां तक बात है तो इसमें वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.2, जीपीएस और यूएसबी टाइप-C पोर्ट जैसे ऑप्शन दिए गए हैं।

5000mAh बैटरी के साथ दमदार कैमरा

फोन को पावर देने के लिए कंपनी की ओर से इस स्मार्टफोन में 5000mAh की पावरफुल बैटरी दी जा रही है, जो 33 वॉट की SuperVOOC की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोटोग्राफी के लिए भी यह सस्ता स्मार्टफोन बेहतरीन है। इसमें आपको रियर में डुअल कैमरा मिलेगा। जिसमें 64 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ एक 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर शामिल है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए रियलमी के इस फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki Khabrenbest smartphone Indiagadget news todaylatest gadgetsmobile accessories Indianew gadget launch Indiatech gadget review

Join WhatsApp

Join Now