Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

ISRO Recruitment 2023: इसरो में विभिन्न पदों पर निकली वैकेंसी, 12वीं पास जल्द करें अप्लाई

ISRO Recruitment 2023

ISRO Recruitment 2023: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन, (ISRO) इसरो प्रोपल्शन कॉम्प्लेक्स ने तकनीशियन और अन्य पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार ISRO IPRC की आधिकारिक साइट iprc.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती अभियान संगठन में 63 पदों को भरेगा। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 27 मार्च को शुरू हुई थी और 24 अप्रैल, 2023 को समाप्त होगी।

रिक्ति विवरण

  • तकनीकी सहायक: 24 पद
  • तकनीशियन ‘बी’: 30 पद
  • ड्राफ्ट्समैन ‘बी’: 1 पद
  • भारी वाहन चालक ‘ए’: 5 पद
  • लाइट व्हीकल ड्राइवर ‘ए’: 2 पद
  • फायरमैन ‘ए’: 1 पद

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन

  • फायरमैन, लघु वाहन चालक, भारी वाहन चालक, ड्राफ्ट्समैन बी (सिविल) और टेक्नीशियन बी पदों के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास होना चाहिए।
  • टेक्निकल असिस्टेंट पदों के लिए उम्मीदवारों को सम्बन्धित ट्रेड में डिप्लोमा फर्स्ट क्लास में किया होना चाहिए।
Kullu Dussehra 2026 Celebration

ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक

ऑनलाइन आवेदन लिंक

आयु सीमा

उम्मीदवारों की उम्र 24 अप्रैल 2023 को 18 वर्ष से कम और 25 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। अन्य सभी पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष है। आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों के केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी।

आवेदन शुल्क

तकनीकी सहायक पद के लिए आवेदन शुल्क ₹750/- और तकनीशियन ‘बी’/ड्राफ्ट्समैन’बी’/फायरमैन ‘ए’/हल्का वाहन चालक ‘ए’/भारी वाहन चालक ‘ए’ के लिए ₹500/- है। आवेदन शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन मोड के माध्यम से किया जाना चाहिए।

ऐसे करें आवेदन

उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट, iprc.gov.in पर करियर सेक्शन में एक्टिव लिंक या नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से भर्ती नोटिफिकेशन डाउनलोड कर सकते हैं और सम्बन्धित अप्लीकेशन पेज पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

चयन प्रक्रिया

चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा + कौशल परीक्षा शामिल है। स्किल टेस्ट अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग होता है। तकनीकी सहायक, तकनीशियन और ड्राफ्ट्समैन के लिए कौशल परीक्षा पाठ्यक्रम आधारित है। वाहन चालक के लिए कौशल परीक्षा ड्राइविंग परीक्षा है और फायरमैन के लिए कौशल परीक्षा शारीरिक दक्षता परीक्षा + चिकित्सा परीक्षा है।

Aaj Ki Khabrencareer tips Hindiemployment news Indiagovernment job vacancyjob alert todayprivate job IndiaSarkari Naukri

Join WhatsApp

Join Now