Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

UPPSC LT Grade Admit Card 2026 OUT: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने लेफ्टिनेंट ग्रेड सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड किया जारी, यहां से करें डाउनलोड

Published on: 8 January 2026
UPPSC LT Grade Admit Card 2026 OUT: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने लेफ्टिनेंट ग्रेड सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड किया जारी, यहां से करें डाउनलोड

UPPSC LT Grade Admit Card 2026 OUT Now: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने लेफ्टिनेंट ग्रेड सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। आवेदन सभी उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड को uppsc.up.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए  सबसे पहले नामांकन संख्या, पंजीकरण संख्या या जन्मतिथि की जरूरत पड़ेगी। आइए जानते हैं कि आप अपना एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड कर पाएंगे।

कब होगी परीक्षा?
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने परीक्षा की डेट और एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी करने की तारीख दोनों ही जारी कर दी है। 17-18 जनवरी को होने वाली परीक्षा का एडमिट कार्ड आज जारी हो गया है। अब 24 जनवरी को होने वाली परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 14 जनवरी को होगा।

परीक्षा तिथिAdmit Card जारी होने की तिथि
17 जनवरी 20268 जनवरी 2026
18 जनवरी 20268 जनवरी 2026
24 जनवरी 202614 जनवरी 2026
25 जनवरी 202615 जनवरी 2026

 

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
-सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाना होगा।
-उसके बाद होमपेज पर LT Grade Assistant Teacher Admit Card 2026 लिंक दिखाई देगा।
-वहां पर क्लिक करके लॉगिन पेज पर जाना होगा।
-अब लॉगिन पेज पर अपना नामांकन संख्या / पंजीकरण संख्या / जन्मतिथि दर्ज करें।
-सही जानकारी भरने के बाद Submit बटन पर क्लिक करें।
-आपकी स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा।
-इसे डाउनलोड करें और प्रिंट आउट निकाल लें।

आपको एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद आपको कुछ चीजों का विशेष ध्यान रखना होगा। सबसे पहले एडमिट कार्ड पर दी गई सभी जानकारी (नाम, विषय, परीक्षा तिथि, शिफ्ट) ध्यान से जांच लें। अगर आपके एडमिट कार्ड में कोई भी गलती दिखती है, तो तुरंत आयोग में संपर्क करें। इसके अलावा ध्यान रहे कि परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के बिना एंट्री नहीं मिलेगी। इसलिए अभी से अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड करके सही जगह पर रख लें।

career tips Hindiemployment news Indiagovernment job vacancyjob alert todayprivate job IndiaSarkari Naukri

Join WhatsApp

Join Now