Prajasatta Side Scroll Menu

कर्नाटक में अपने दम पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस, 5 अप्रैल को राहुल का दौरा, सुरजेवाला बोले- ‘कमीशन वाली सरकार को उखाड़ फेकेंगे’

Randeep Surjewala 1

Karnataka Assembly Election 2023: कर्नाटक में विधानसभा चुनाव का ऐलान बुधवार को हो गया है। 10 मई को वोट पड़ेंगे और 13 मई को नतीजे आएंगे। कांग्रेस ने कर्नाटक में अकेले दम पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।

कर्नाटक के प्रभारी और कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि पार्टी कर्नाटक में चुनाव के लिए तैयार है। हमने 40 फीसदी कमीशन वाली जन विरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया है। कांग्रेस कर्नाटक में आमजन के आशीर्वाद से सरकार बनाएगी।

रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि कांग्रेस कर्नाटक में शांति, प्रगति और समृद्धि के एक नए युग का शुरुआत करेगी। ब्रांड कर्नाटक का पुर्ननिर्माण किया जाएगा और कन्नडिगा गौरव को बहाल करने का भी संकल्प है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा- हमें किसी गठबंधन की जरूरत नहीं

वहीं, कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने कहा कि 10 मई सिर्फ मतदान का दिन ही नहीं होगा बल्कि यह भ्रष्टाचार को खत्म करने का दिन होग। 40% कमीशन वाली भ्रष्टाचारी सरकार को 10 मई को कर्नाटक के लोगों द्वारा खत्म किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  बड़ी ख़बर: कोविन से ऑनलाइन वैक्सीन बुकिंग के लिए 8 मई से मिलेगा 4 अंक का सुरक्षा कोड

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हमें किसी गठबंधन की जरूरत नहीं है। कांग्रेस पार्टी अपने दम पर जीतेगी। मुझे दो तिहाई बहुमत की उम्मीद है। राहुल पांच अप्रैल को यहां आ रहे हैं। उन्हें अयोग्यता, जेल या किसी चीज का डर नहीं है। कांग्रेस पार्टी के बिना देश को एकजुट नहीं किया जा सकता है।

2018 में कांग्रेस-जेडीएस ने मिलकर बनाई थी सरकार

बता दें कि 2018 के विधानसभा चुनाव में किसी पार्टी को बहुमत नहीं मिला था। भाजपा के 104 प्रत्याशी जीते थे वहीं कांग्रेस को 78 और जेडीएस को 37 सीटें मिली थी। भाजपा नेता येदियुरप्पा ने बतौर मुख्यमंत्री शपथ ली थी। लेकिन सदन में विश्वास मत हासिल नहीं कर पाए थे।

इसे भी पढ़ें:  कर्नाटक में सिंगर कैलाश खेर पर हमला

इसके बाद कांग्रेस और जेडीएस ने मिलकर गठबंधन की सरकार बनाई थी। जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी सीएम बने थे। लेकिन 64 दिन बाद कांग्रेस और जेडीएस के कई विधायक बागी हो गए। 26 जुलाई 2019 को बीएस येदियुरप्पा फिर से सीएम बन गए थे। दो साल बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया था। उनकी जगह बसवराज बोम्मई सीएम बने।

बुधवार को जेडीएस के नेता एचडी कुमारस्वामी ने कहा कि कन्नड़ के लोगों ने एक क्षेत्रीय पार्टी का चुनाव करने का फैसला किया है। इस बार वे दोनों राष्ट्रीय पार्टियों को नकार देंगे।

आदर्श आचार संहिता लागू

बता दें कि कर्नाटक में विधानसभा की 224 सीटें हैं। विधानसभा का कार्यकाल 24 मई को खत्म हो रहा है। यहां 10 मई को वोटिंग होगी और रिजल्ट 13 मई को घोषित किए जाएंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि कर्नाटक में कुल मतदाता 5.2 करोड़ हैं।

इसे भी पढ़ें:  मंगलुरु में हिट एंड रन की घटना में 2 की मौत, 1 घायल

उन्होंने बताया कि 80 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं की कुल संख्या 12.15 लाख है। 9.17 लाख से अधिक पहली बार वोट डालेंगे। कर्नाटक में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है।

यह भी पढ़ें: 

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren breaking news today India government news India politics news latest news India national headlines top news India

Join WhatsApp

Join Now