Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Infinix Hot 30 भारत में इस दिन होगा लॉन्च, जानें कीमत-फीचर्स

Infinix Hot 30 Launch Date In India

Infinix Hot 30 Launch Date In India: इंफिनिक्स भारतीय बाजार में एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन लॉन्च कर रहा है। कंपनी अपना एक और नया स्मार्टफोन Infinix Hot 30 को भारत में पेश करने के लिए तैयार है। इस अपकमिंग स्मार्टफोन की लॉन्चिंग डेट को भी कंफर्म कर दिया गया है। कंपनी ने इस फोन को इंडियन मार्केट में कल यानी 31 मार्च को पेश करने की पुष्टि की है। चलिए इसके स्पेसिफिकेशन्स पर एक नजर डालते हैं।

Infinix Hot 30 Launch Date In India: स्पेसिफिकेशन्स

Infinix द्वारा जारी किए गए टीजर से पता चलता है कि इंफिनिक्स हॉट 30 में 6.78 इंच फुल एचडी LCD पैनल होगा। डिस्प्ले 90Hz रिफ्रेश रेट, 500 निट्स पीक ब्राइटनेस और पांडा ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आएगा। यह Helio G88 चिपसेट द्वारा संचालित होगा, जिसे 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ पेयर होगा। इसमें 8GB वर्चुअल रैम का सपोर्ट भी मिलेगा। यानी फोन के रैम को 16GB तक बढ़ाया जा सकता है।

कैमरे की बात करें तो फोटोग्राफी के लिए कंपनी की ओर से इस अपकमिंग स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा होगा। जिसमें 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और एक AI लेंस शामिल है। इसके फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलेगा। फोन को पावर देने के लिए कंपनी की ओर से इसमें 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की पावरफुल बैटरी दी जाएगी।

ये भी पढ़ेंः 

कनेक्टिविटी फीचर्स के तौर पर डिवाइस में एक यूएसबी-सी पोर्ट, एक माइक्रोफोन और एक 3.5 मिमी ऑडियो जैक जैसे अन्य ऑफ्शन मिलेंगे। यह XOS 12 आधारित Android 12 ओएस पर चलता है।

Infinix Hot 30 Launch Date In India: कीमत

कीमत की बात की जाए तो Infinix Hot 30i की भारत में 8,999 रुपये होगी। यह चार- मिरर ब्लैक, ग्लेशियर ब्लू, डायमंड व्हाइट और मैरीगोल्ड कलर ऑप्शन में खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki Khabrenbest smartphone Indiagadget news todaylatest gadgetsmobile accessories Indianew gadget launch Indiatech gadget review

Join WhatsApp

Join Now