Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Redmi Note 12 के 4G वेरिएंट की भारत में शानदार एंट्री, जानें कीमत

Redmi Note 12 4G Launch In India

Redmi Note 12 4G Launch In India: रेडमी ने अपने नए स्मार्टफोन रेडमी नोट 12 के 4G वेरिएंट को भारतीय बाजार में पेश कर दिया है। इस स्मार्टफोन को 6GB तक रैम और 128GB तक स्टोरेज के साथ पेश किया है। साथ ही इसकी कीमत 15 हजार रुपये से कम रखी है। चलिए रेडमी के इस फोन के स्पेसिफिकेशन्स और कीमत पर एक नजर डालते हैं।

Redmi Note 12 4G: भारत में कीमत और उपलब्धता

कंपनी ने अपने इस नए स्मार्टफोन को भारत में दो- 6GB + 64GB और  6GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया है। इन दोनो मॉडल की कीमत क्रमशः 14,999 रुपये और 16,999 रुपये है। इसकी बिक्री 6 अप्रैल को दोपहर 12 बजे शुरू होगी सीमित समय के लिए ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर फोन पर 1,000 की छूट मिलेगी। ग्राहक इसे Mi.com, Amazon India, Mi Homes और देश भर के प्रमुख रिटेल स्टोर्स के माध्यम से खरीद सकेंगे।

Redmi Note 12 4G के स्पेसिफिकेशन्स

फोन में फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। जिसमें 50MP सैमसंग JN1 सेंसर, 8MP अल्ट्रावाइड यूनिट और 2MP मैक्रो स्नैपर शामिल है। वहीं, सेल्फी के लिए इसमें 13MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। डिवाइस को पावर देने के लिए 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 33W फास्ट वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करता है।

ये भी पढ़ेंः 

फोम में 6.67 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। यह डिस्प्ले 2400 x 1080 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। पैनल 240Hz टच सैंपलिंग रेट, 4,500,000:1 कंट्रास्ट रेशियो और 1,200 निट्स पीक ब्राइटनेस लेवल को सपोर्ट करता है।

हैंडसेट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 685 चिपसेट द्वारा संचालित है जिसे LPDDR4x रैम और UFS 2.2 स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है। यह Android 13 पर आधारित MIUI 14 को बूट करता है।

ये भी पढ़ेंः 

इसके अलावा, कनेक्टिविटी फीचर्स के तौर पर रेडमी नोट 4जी में डुअल सिम, डुअल-बैंड वाईफाई, ब्लूटूथ 5.0, जीएनएसएस और यूएसबी टाइप-सी, 3.5 मिमी हेडफोन जैक सपोर्ट जैसे ऑप्शन दिए गए हैं। फोन साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki Khabrenbest smartphone Indiagadget news todaylatest gadgetsmobile accessories Indianew gadget launch Indiatech gadget review

Join WhatsApp

Join Now