Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

भारत में बढ़ा कोरोना का खौफ, लगातार दूसरे दिन आए 3000 से भी ज्यादा केस

Coronavirus

Corona Update: वैश्विक महामारी कोरोना (Covid 19 Cases) का भारत में पिछले कुछ दिनों से एकबार फिर से खौफ बढ़ने लगा है। पिछले कई दिनों से देश में कोरोना के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। इससे पहले देश में कोरोना धीरे-धीर दम तोड़ता नजर आ रहा था लेकिन मौसम में बदलाव के बीच एकबार फिर से कोरोना के नए मामले तेजी से बढ़ने लगी है। कोरोना मामलों में बढ़ोतरी पिछले 7 हफ्तों से लगातार बढ़ रही है। आलम यह है कि आज लगातार दूसरे दिन देश में कोरना के 3000 से ज्यादा नए केस समाने आए हैं। तकरीबन 6 महीने बाद ऐसा हुआ है जब देश में एक दिन में 3000 से ज्यादा कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं। इससे पहले पिछले साल 2 अक्टूबर को देश में 24 घंटे में कोरोना के 3,375 नए मामले सामने आए थे।

24 घंटे में कोरोना के 3095 नए केस आए

Kullu Dussehra 2026 Celebration

पिछले कुछ दिनों से देश में एकबार फिर से कोरोना (Corona Update) के मामलों में तेजी देखी जा रही है। कल के मुकाबले देश में आज कोरोना के दैनिक मामले में बड़ी उछाल दर्ज की गई है। देश में आज कोरोना के 3095 नए केस सामने आए हैं। इस दौरान कोरोना संक्रमण की वजह से 5 लोगों की मौत की खबर है। बीते 24 घंटे में केरल में दो, दिल्ली और हिमाचल प्रदेश एक-एक व्यक्ति कि कोरोना संक्रमण की वजह से मौत हुई है। इससे पहले पिछले दिन बुधवार को देश में कोरोना के 3016 नए मामले आए थे, जबकि 14 लोगों की मौत की खबर आई थी। यानी कल के मुकाबले आज देश में कोरोना के 1699 ज्यादा नए केस सामने आए हैं।

देश में फिर डराने लगा है कोरोना

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज सुबह (31 March 2023) जारी आंकड़े के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण के 3095 नए केस सामने आए। इस दौरान कोरोना संक्रमण (Corona Update) की वजह से 5 व्यक्तियों की मौत की खबर है। वहीं इस दौरान कोरोना वायरस के संक्रमण को 1390 लोग मात देने में कामयाब रहे, यानी स्वस्थ्य हुए। इसके साथ ही देश में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या उछलकर 15,000 के पार पहुंच गई है। आज देश में 15,208 हो गई है। इस तरह पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस की संख्या में 1699 की तेजी दर्ज की गई है।

देश में कोरोना संक्रितों की संख्या 4,47,15,786 हुई 

इसके साथ ही देश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 47 लाख 15 हजार 786 हो गई है। जबकि ठीक होने वाले लोगों का आंकड़ा बढ़कर 4 करोड़ 41 लाख 69 हजार 711 हो गया है। वहीं देश में अब तक कुल 5 लाख 30 हजार 867 लोग कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से दम तोड़ चुके हैं।

देश में अबतक कोरोना की ताजा स्थिति (India Corona Updates)

  • अभी कुल एक्टिव केस- 15 हजार 208
  • अबतक कुल संक्रमित- 4 करोड़ 47 लाख 15 हजार 786
  • अबतक कुल डिस्चार्ज- 4 करोड़ 41 लाख 69 हजार 711
  • अबतक कुल मौतें- 5 लाख 30 हजार 867

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, डेली पॉजिटिव रेट इस समय 2.61 फीसदी तो वीकली पॉजिटिव रेट 1.91 प्रतिशत है। कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। देश में अब रिकवरी रेट बढ़कर 98.78 फीसदी पहुंच गया है। जबकि मृत्यु दर 1.19 फीसदी पर बरकरार है। वहीं सक्रिय मामलों में कुल संक्रमणों का 0.03 प्रतिशत शामिल है। मंत्रालय की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक करीब कोविड-19 रोधी टीकों की 220.65 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।

और पढ़िए –

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now