Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

राम नवमी पर पहले पत्थरबाजी-आगजनी और अब सियासी घमासान

Ram Navami 2023 Violence: रामनवमी पर बंगाल, महाराष्ट्र और गुजरात में जबरदस्त हिंसा हुई। इसकी शुरुआत शोभायात्रा पर पथराव से हुई जो बाद में तोड़फोड़, आगजनी में तब्दील हो गई। बंगाल में शुक्रवार को भी हिंसा भड़की। इस्लामपुर में दो समुदायों के बीच पथराव और आगजनी की घटनाएं हुईं। अब तक तीनों राज्य में करीब 80 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। लेकिन अब सियासत शुरू हो गई है।

भाजपा, कांग्रेस, शिवसेना (यूबीटी) के नेता एक-दूसरे को हिंसा के लिए जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने हावड़ा और इस्लामपुर में हुई हिंसा के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने यहां तक कहा कि पहले ही चेताया था कि अल्पसंख्यकों के इलाकों में शोभायात्रा लेकर न जाएं।

गिरिराज सिंह बोले- ममता का बयान शर्मसार करने वाला

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बंगाल में हुई हिंसा के लिए सीएम ममता बनर्जी को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि  केवल हावड़ा नहीं पूरे बंगाल में भय का वातावरण बना हुआ था। ममता बनर्जी जो भाषण दे रही थी, वो देश को शर्मसार करने वाला है। तुष्टीकरण की हद है। जिस समय उनका बयान आया उसके बाद ही आगजनी की खबरें शुरू हुई। बंगाल में ममता बनर्जी ने ऐसा माहौल बना दिया है जैसे इस्लामिक स्टेट हो।

अनुराग ठाकुर बोले- ममता आज चुप क्यों?

अनुराग ठाकुर ने कहा कि बंगाल के चुनाव हो तो उसके बाद भी हजारों लोगों के ऊपर पथराव, आगजनी, बम फेंकना ये आम बात बन गई है। ममता बनर्जी के राज में जिस तरह से पत्रकारों पर हमले हुए, रामनवमी की शोभायात्रा पर पथराव हुआ है, इससे ज्यादा शर्मनाक क्या होगा। जो लोग प्रेस की स्वतंत्रता की बात करते हैं वो आज चुप क्यों हैं?

इसे भी पढ़ें:  डॉक्यूमेंट्री का भारत से लेकर ब्रिटेन तक हो रहा विरोध

कांग्रेस नेता सिंघवी ने ममता का किया बचाव

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने बंगाल हिंसा मामले में सीएम ममता बनर्जी का बचाव किया है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल से राज्यसभा सांसद होने के नाते मैं ऐसी घटना पर दुख और चिंता व्यक्त करता हूं। हमारी संस्कृति एक दूसरे के त्योहारों का सम्मान करने वाली है। राज्य सरकार को ऐसी घटनाओं के लिए जिम्मेदार ठहराना ठीक नहीं है।

संजय राउत बोले- महाराष्ट्र में कानून व्यवस्था ठीक नहीं

महाराष्ट्र में हुई हिंसा के लिए सांसद संजय राउत ने एकनाथ शिंदे सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि  महाराष्ट्र में कानून व्यवस्था की समस्या है क्योंकि यहां सरकार, पुलिस, गृह मंत्री का अस्तित्व नहीं है। कहां हैं CM व गृहमंत्री? संभाजीनगर में बेवजह दंगा इसलिए हुआ क्योंकि 2 अप्रैल को वहां महाविकास अघाड़ी की एक रैली है। यह सरकार प्रायोजित दंगा है।

अब सिलसिलेवार पढ़िए तीन राज्यों में हिंसा की वारदात

बंगाल में दूसरे दिन भी हिंसा, एक की मौत

पश्विम बंगाल के हावड़ा के शिबपुर और उत्तरी दिनाजपुर के इस्लामपुर शहर में गुरुवार को शोभायात्रा के दौरान हिंसक झड़प हुई। घरों से पत्थर फेंके गए। इससे गुस्साए लोगों ने कई गाड़ियों में तोड़फोड़ कर उन्हें आग के हवाले कर दिया।

इसे भी पढ़ें:  धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग लेकर जंतर मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का विरोध प्रदर्शन, Abhijit Deepke और Sonam Wangchuk भी मौजूद

वहीं, शुक्रवार को इस्लामपुर शहर के डालखोला में दो गुटों के बीच जमकर पत्थरबाजी हुई। इस दौरान एक युवक की मौत हो गई। जबकि कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागकर भीड़ को हटाया है।

महाराष्ट्र में एक शख्स की मौत, 15 पुलिसकर्मी घायल

महाराष्ट्र में छत्रपति संभाजीनगर में दो समुदायों के बीच टकराव में एक शख्स की मौत हो गई। जबकि पथराव में 15 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। यहां हिंसा के बाद करीब 20 गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया गया। शुक्रवार को इसी इलाके के किराडपुर के अहेरी गांव में शुक्रवार को दो समुदायों के बीच पथराव हुआ। अब तक सात लोगों को पकड़ा गया है। 400 लोगों पर केस दर्ज हुआ है।

जलगांव, मलाड में भी हिंसा हुई है। स्थानीय कांग्रेस विधायक असलम शेख ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।

गुजरात के गृह मंत्री बोले- दोषियों पर होगा सख्त एक्शन

गुजरात में रामनवमी पर फतेहपुरा क्षेत्र के पंजरीनगर मोहल्ले और कुंभरवाड़ा में पथराव के बाद हिंसा हुई। फिलहाल अब स्थिति नियंत्रण में है।

इसे भी पढ़ें:  राहुल गांधी के भारी विरोध के बीच मोदी सरकार ने ₹13,000 करोड़ के इस सीक्रेट एयरपोर्ट पर लगा दी मुहर!

गुजरात के गृह मंत्री हर्ष सांघवी ने कहा कि वडोदरा में रामनवमी के जुलूस के दौरान फतेहपुरा और कुंभरवाड़ा इलाके में पथराव किया गया। 22 लोग पकड़े गए हैं। सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान की जा रही है। अतिरिक्त बल वडोदरा भेजा गया है। पत्थरबाजों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

तीनों राज्यों में अब तक 80 गिरफ्तार

गुजरात- 24
महाराष्ट्र- 20
बंगाल- 36

यह भी पढ़ें: 

Aaj Ki Khabren breaking news today India government news India politics news latest news India national headlines top news India

Join WhatsApp

Join Now