Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

OnePlus 10R की कीमत में दूसरी बार कटौती, जानें नई प्राइस

OnePlus 10R Price Cut

OnePlus 10R price In India: दिग्गज स्मार्टफोन ब्रांड वनप्लस ने फरवरी महीने की शुरुआत में अपना नया फोन OnePlus 11R को लॉन्च किया था। इस फोन को OnePlus 10R के सक्सेसर के तौर पेश किया गया है। नए मॉडल को पेश करने के बाद वनप्लस ने पुराने मॉडल की कीमत में भारी कटौती थी। अब एक बार फिर कंपनी ने इसकी कीमत कम कर दी है। चलिए बताते हैं कि अब आप वनप्लस 10आर स्मार्टफोन को कितने में अपना बना सकते हैं।

सबसे पहली बार कंपनी ने OnePlus 10R की कीमत में 4,000 रुपये की कटौती की थी और अब इसकी कीमत 3,000 रुपये की कटौती की गई है। इस नई कटौती के बाद वनप्लस के इस धाकड़ स्मार्टफोन की कीमत बेहद कम हो गई है।

लॉन्च के समय OnePlus 10R के सभी वेरिएंट की कीमत:

8GB+128GB (80W): 38,999 रुपये

12GB+256GB (80W): 42,999 रुपये

12GB+256GB (150W): 43,999 रुपये

पहली कटौती के बाद OnePlus 10R की कीमत:

8GB+128GB (80W): 34,999 रुपये

12GB+256GB (80W): 38,999 रुपये

12GB+256GB (150W): 39,999 रुपये

अब दूसरी कटौती के बाद OnePlus 10R की नई कीमत:

8GB+128GB (80W): 31,999 रुपये

12GB+256GB (80W): 35,999 रुपये

12GB+256GB (150W): 36,999 रुपये

ग्राहक वनप्लस 10आर के सभी वेरिएंट को सिएरा ब्लैक और फॉरेस्ट ग्रीन कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं।

ये भी पढ़ेंः 

OnePlus 10R: स्पेसिफिकेशन्स

वनप्लस के इस स्मार्टफोन में 6.7 इंच का FHD+ फ्लूइड ऐमोलेड डिस्प्ले मिलता है। यह डिस्प्ले 120 हर्ट्ज तक का वेरिएबल रिफ्रेश रेट प्रदान करता है। मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8100-मैक्स ऑक्टा-कोर चिपसेट से लैस यह स्मार्टफोन एंड्रॉइड 13 ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करता है।

फोटोग्राफी के लिए वनप्लस 10आर में तीन रियर कैमरे दिए गए हैं। इसमें 50 मेगापिक्सल मेन कैमरा, 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल मैक्रो लेंस शामिल है। वहीं, सेल्फी के लिए फोन में 16 मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा मिलता है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki Khabrenbest smartphone Indiagadget news todaylatest gadgetsmobile accessories Indianew gadget launch Indiatech gadget review

Join WhatsApp

Join Now