Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

वीवो के धांसू स्मार्टफोन मात्र 499 रुपये में!

Vivo 5G Phone Offer 1

Vivo 5G Phone Offer: सस्ते में नया 5G स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए ये खबर काम की हो सकती है। यहां हम आपको वीवो के एक ऐसे धांसू 5G के बारे में बताएंगे, जो अभी भारी डिस्काउंट के साथ सस्ते में मिल रहा है। यह स्मार्टफोन 8जीबी रैम और 128जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। साथ ही इसमें दमदार कैमरा भी है।

Vivo 5G Phone Offer: मिल रहा भारी डिस्काउंट

दरअसल, हम वीवो के जिस स्मार्टफोन की बात कर रहे हैं, उसका नाम Vivo Y56 5G है। अमेजन की धमाकेदार डील में इस स्मार्टफोन को 20 फीसदी डिस्काउंट के बाद 19,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। जबकि, इसकी एमआरपी 24,999 रुपये है। साथ ही फोन पर बैंक और एक्सचेंज ऑफर भी दिए जा रहे हैं, जिसके बाद ग्राहक फोन को और भी कम दाम में अपना बना सकते हैं।

बैंक ऑफर के तहत फोन पर 1 हजार रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। वहीं, अमेजन इस फोन पर 18,500 रुपये तक का भारी डिस्काउंट दे रहा है। यानी आप एक्सचेंज और बैंक ऑफर का पूरा लाभ लेकर इस फोन को मात्र 499 रुपये (19,999-1,000-18,500) में अपना बना सकते हैं। हालांकि, एक्सचेंज ऑफर आपके पुराने फोन की कंडीशन पर निर्भर करेगी।

Vivo Y56 5G: स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

वीवो के इस स्मार्टफोन में 6.58 इंच का डिस्प्ले दिया गया है, जो 20:9 के आस्पेक्ट रेशियो के साथ आता है। फोटोग्राफी के लिए कंपनी ने इस फोन के रियर में दो कैमरे देती है। जिसमें 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ एक 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर शामिल है। वहीं, फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलता है।

ये भी पढ़ेंः 

फोन को पावर देने के लिए कंपनी की ओर से इसमें 5000mAh की पावरफुल बैटरी दी गई है। यह बैटरी 18 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। मीडियाटेक डाइमेंसिटी 700 प्रोसेसर से लैस यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड Funtouch OS 13 पर काम करता है।

कनेक्टिविटी फीचर्स के तौर पर हैंडसेट में 5G, 4G, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस और 3.5mm हेडफोन जैक जैसे ऑप्शन दिए गए हैं। कुल मिलाकर 20 हजार रुपये के बजट में यह फोन एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki Khabrenbest smartphone Indiagadget news todaylatest gadgetsmobile accessories Indianew gadget launch Indiatech gadget review

Join WhatsApp

Join Now