Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

बारटेंडर ने नीदरलैंड की महिला पर्यटक पर चाकू से किया हमला, अरेस्ट

Goa

Goa: गोवा के एक होटल में बारटेंडर के रूप में काम करने वाले शख्स को नीदरलैंड की महिला पर्यटक पर हमला के आरोप में गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान देहरादून निवासी अभिषेक वर्मा (27) के रूप में हुई है।

पुलिस अधीक्षक (उत्तरी गोवा) निधिन वालसन ने संवाददाताओं को बताया कि यह घटना मंद्रेम के विग्वम रिजॉर्ट में मंगलवार और बुधवार की दरम्यानी रात को हुई। महिला पर्यटक ने अपनी शिकायत में कहा है कि 25 से 30 साल का एक अज्ञात व्यक्ति उसके होटल वाले कमरे में जबरन घुसा।

महिला पर्यटक ने कहा कि बदमाश ने उसे गलत नीयत से पकड़ने की कोशिश की और जब वह चिल्लाने लगी तो उसे धमकी दी। शोर-शराबा सुनकर एक स्थानीय व्यक्ति उसे बचाने आया तो हमलावर भाग गया, लेकिन थोड़ी देर बाद वह फिर चाकू लेकर लौटा।

चाकू मारकर महिला पर्यटक को किया घायल 

शिकायत में कहा गया है कि दोबारा चाकू लेकर पहुंचे आरोपी ने महिला और उसे बचाने पहुंचे शख्स पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया और फिर वहां से भाग गया। महिला पर्यटक की शिकायत के बाद अज्ञात शख्स के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। पेरनेम पुलिस ने जांच के दौरान अभिषेक वर्मा को गिरफ्तार कर लिया।

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now